
आदित्य हृदय स्तोत्र जीवन की परेशानियों को कम करने के लिए होता है। इसका पाठ आप घर पर करा सकती हैं, ताकि आपको हर तरह की समस्या से राहत मिल सके। इसका पाठ अगर आप घर पर करा रही हैं, तो इसके लिए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त शेयर किए हैं, जिसका ध्यान रखकर आप इस पाठ को करा सकती हैं, ताकि आप अन्य चीजों से राहत पा सके। आइए आर्टिकल में जानते हैं पंडित जी ने किन मुहूर्त को शेयर किया है।

उद्वेग दिन की शुरुआत 'उद्वेग' चौघड़िए से हो रही है, जो अशुभ माना जाता है। इस समय तनाव या विवाद की संभावना रहती है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों से बचें। चर यह मुहूर्त सामान्य होता है। इस समय में यात्रा, वाहन की खरीद-बिक्री या किसी भी गतिशील कार्य को शुरू किया जा सकता है।
लाभ यह समय व्यापार, शिक्षा, और धन संबंधी कार्यों के लिए उत्तम शुभ है। 'लाभ' चौघड़िया में किया गया कार्य निश्चित रूप से उन्नति प्रदान करता है। अमृत सभी प्रकार के शुभ कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों, खरीदारी, और महत्वपूर्ण समझौतों के लिए यह सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त है। रविवार को यह विशेष फलदायी होता है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
उद्वेग |
07:04 बजे से 08:24 |
| चर | 08:24 बजे से 09:44 |
| लाभ | 09:44 बजे से 11:04 |
| अमृत | 11:04 बजे से 12:24 |
शुभ रात की शुरुआत शुभ चौघड़िए से हो रही है। यह धार्मिक कार्यों और शुभ बातचीत के लिए अच्छा है। अमृत रात का यह चौघड़िया उत्तम है। साधना, ध्यान, और कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय शुभ फलदायी है।चर यह समय सामान्य है। यात्रा और वस्तुओं के आदान-प्रदान के लिए उपयोग किया जा सकता है। रोग यह समय अशुभ होता है और इससे बचना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| शुभ | 05:37 बजे से 07:17 |
| अमृत | 07:17 बजे से 08:57 |
| चर | 08:57 बजे से 10:37 |
| रोग | 10:37 बजे से 12:17 |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।