अक्सर कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पाता। वह हर दिन एक-एक पैसे के लिए संघर्ष करते हैं और कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके घर में पैसो की समस्या खत्म नहीं होती।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इस धनतेरस पर हम आपको हम कुछ ऐसे आसान उपाय बताने वाले हैं, जिनको करने से आपके घर की सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। हर घर में सफेद चावल तो होता ही है, आप इसकी मदद से अपने घर में पैसों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
चावल से जुड़े इन उपाय के बारे में आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
इस तरह होगी धन की कमी दूर होगी
अक्षत यानी पूजा में साबुत चावल का उपयोग किया जाता है। हर दिन पूजा की थाली में सफेद चावल के कुछ दाने रखे ही जाते है, इतना ही नहीं पूजा करते समय भगवान को लाल टीके के बाद चावल भी माथे पर लगाया जाता है। दरअसल, अक्षत का अर्थ से धन की कमी दूर करने से है।
धनतेरस के दिन आपको भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तांबे के लोटे में रोली के साथ थोड़ा सा अक्षत मिलाना है। इसके बाद सुबह-सुबह सूर्य देवता के निकलने पर उन्हें अर्घ्य देना है। ऐसा करने से आपके घर में आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2023: कब है धनतेरस? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का अचूक उपाय
धनतेरस का दिन धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे अच्छा समय होता है। लेकिन यह तब होगा, जब आप उन्हें प्रसन्न करने में सफल हो पाएंगे। इसलिए आपको इस दिन सुबह जल्दी उठकर साफ लाल रेशमी कपड़े में चावल के 21 अखंडित दानों को रख देना है।
अखंडित से अर्थ है कि एक भी चावल टूटे नहीं होने चाहिए। इस कपड़े में गांठ बांधकर इसे आप अपनी तिजोरी में रख दें। फिर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और उनकी आरती करें। इस उपाय को करने से आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही, अगर आपके घर की आर्थिक समस्या भी खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2023 Broom Remedies: धनतेरस पर करें झाड़ू के ये उपाय, घर की दरिद्रता होगी दूर
भगवान को चढ़ाएं भोग
आपको धनतेरस के दिन भगवान को सफेद चावल के बना खीर चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें कि इसमें नमक नहीं छूना चाहिए। आप शाम के समय यह भोग भगवान को चढ़ाएं। क्योंकि यह माता को प्रसन्न करने का सबसे सही समय होता है। इस समय ही भगवान घर में पधारते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों