Ram Navami 2025 Ke Upay: राम नवमी के दिन करें ये उपाय, हर कामना होगी पूरी

जहां एक ओर राम नवमी का धार्मिक महत्व है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन का ज्योतिष में भी विशेष स्थान मौजूद है। ऐसे में आइये जानते हैं राम नवमी के उपायों के बारे में विस्तार से।
ram navami 2025 ke jyotish upay

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। राम नवमी के दिन श्री राम के बाल स्वरूप की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भी कोई व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा से श्री राम के बाल स्वरूप की आराधना इस दिन करता है, उसके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है और पारिवारिक शांति स्थापित होती है। जहां एक ओर राम नवमी का धार्मिक महत्व है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन का ज्योतिष में भी विशेष स्थान मौजूद है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि राम नवमी के दिन श्री राम का नाम लेकर अगर कुछ उपाय किये जाएं तो इससे निश्चित ही व्यक्ति को कई लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं राम नवमी के उपायों के बारे में विस्तार से।

राम नवमी के दिन करें चंदन का उपाय

ram navami pr kare yr jyotish upay

चंदन का प्राकृतिक स्वाभाव ठंडक देना होता है। ऐसा माना जाता है कि जिस वस्तु का जैसा प्राकृतिक स्वभाव होता है उसका वैसा ही प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। ऐसे में राम नवमी के दिन एक कटोरी में चंदन घोलें और फिर उस लेप से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होगा और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।

इसके अलावा, चंदन के उस लेप से एक सफेद कागज पर श्री राम लिखिए और उसे घर के मंदिर में रख दीजिए। इससे घर में पसरा हुआ पारिवारिक क्लेश दूर हो जाएगा और रिश्तों में आपसी प्रेम बढ़ेगा और संबंधों में मजबूती आएगी। चंदन के लेप से एक और उपाय कर सकते हैं। चंदन के लेप को तुलसी पर लगाने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर जाती हैं।

यह भी पढ़ें:Ramayan Facts: श्री राम ने रावण को 32 बाण ही क्यों मारे थे?

राम नवमी के दिन करें पीले वस्त्र का उपाय

ram navami pr kare ye upay

एक पीला कपड़ा लें और उसे मंदिर में दान कर दीजिए। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि राम नवमी के दिन पीला कपड़ा मंदिर में दाना करने से सफलता प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। तरक्की के मार्ग खुलते हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह का प्रतीक है जो सक्सेस के कारक माने जाते हैं।

राम नवमी के दिन बेडरूम में वैवाहिक जीवन से जुड़ी कोई वस्तु पीले कपडे में बांधकर रखी जाए तो इससे वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर हो जाता है। दांपत्य जीवन में मधुर आती है और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होने लगते हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है और रिश्ता मजबूत बनता है। साथ ही, दंपत्ति पर हमेशा श्री राम और माता सीता की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:Ram Navami 2025: राम नवमी के जरूर करें इन 4 चौपाइयों का पाठ, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

राम नवमी के दिन करें धनुष का उपाय

ram navami pr kya jyotish upay kare

श्री राम का प्रमुख अस्त्र धनुष और बाण थे। ऐसे में राम नवमी के दिन घर में धनुष और बाण रखा जाए तो इससे न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है बल्कि शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है। हर परेशानी से बाहर निकलने का मार्ग स्वतः ही मिलने लग जाता है। राम नवमी के दिन धनुष और बना को आप मंदिर में रख सकते हैं या फिर घर की तिजोरी में।

राम नवमी के दिन श्री राम के बाल स्वरूप की फोटो भी घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। श्री राम के बाल स्वरूप की फोटो घर लाकर पूजा करने से संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और संतान का भाग्योदय हो जाता है। संतान की रक्षा होती है और संतान के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य, संपन्नता, संपदा एवं सकारात्मकता का वास स्थापित होता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP