Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:09 AM IST

अभिजीत मुहूर्त में कौन से कार्य करने होते हैं शुभ

दिन के किस प्रहर में पड़ता है है अभिजीत मुहूर्त और इसका क्‍या महत्‍व होता है, यह सब जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल। 
Updated:- 2023-01-03, 20:07 IST
image

हिंदू धर्म में मुहूर्त का बहुत ज्‍यादा महत्‍व होता है। एक दिन में 30 मुहूर्त होते हैं और हर मुहूर्त अलग-अलग कार्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से होती है। ऐसा ही एक मुहूर्त होता है अभिजीत मुहूर्त। आज हम आपको बताएंगे कि यह मुहूर्त क्या होता है और इस मुहूर्त पर क्या काम किया जाता है। 

अभिजीत मुहूर्त क्या होता है? 

धार्मिक ग्रंथों में अभिजीत मुहूर्त को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। यह अत्यंत शुभ होता है और अभिजीत मुहूर्त दिन के मध्य में पड़ता है। यह मुहूर्त लगभग 11:00 बजे से शुरू होता है और लगभग 11:55 तक रहता है। वैसे सूर्योदय के अनुसार अभिजीत मुहूर्त का समय हर दिन थोड़ा बदल भी जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है गजलक्ष्मी योग? जानें इसके लाभ

auspicious things to do

अभिजीत मुहूर्त पर क्या करना चाहिए? 

सूर्य को जल

सूर्य को जल चढ़ाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त में उठने के फायदे) अच्छा माना गया है, मगर ईश्‍वर से भी ऊपर कहे जाने वाले पितरों को जल चढ़ाने के लिए आपको अभिजीत मुहूर्त का चुनाव करना चाहिए। ऐसा करने पर पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। 

भूमि पूजन करना

किसी भी नई बिल्डिंग, घर या फिर दफ्तर को बनवाने के लिए आप यदि भूमि खरीद रहे हैं और शुभ दिन पर भूमि पूजन करना चाहते हैं तो अभिजीत मुहूर्त इसके लिए भी बेस्ट रहता है। 

अभिजीत मुहूर्त में किसी नए कार्य की शुरुआत 

अगर आप कोई नई योजना बना रहे हैं और उस पर काम करना चाहते हैं, तो अभिजीत मुहूर्त पर वह कार्य करने पर आपको सफलता प्राप्त होती है। 

अभिजीत मुहूर्त में घर में पूजा पाठ 

घर में अगर कोई पूजा पाठ रखा है या फिर हवन पूजन का कोई कार्य होना है, अभिजीत मुहूर्त पर ही उसे करना चाहिए, तब ही शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

auspicious things to do in abhijit muhurat

अभिजीत मुहूर्त में विवाह के कार्य 

यदि आप विवाह से जुड़ा कोई कार्य करने जा रही हैं, तो उसके लिए भी आप अभिजीत मुहूर्त का इंतजार कर सकती हैं। इस मुहूर्त पर किया गया कार्य बिना अड़चन पूरा होता है। 

मुंडन संस्कार

इस मुहूर्त पर बचने का मुंडन संस्कार भी कराया जा सकता है। इसे शुभ माना गया है। 

धन निवेश कर सकते हैं

आप इस मुहूर्त में धन निवेश कर सकते हैं। यदि आप इस मुहूर्त पर धन का निवेश करते हैं तो आपको उससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

गृह प्रवेश

गृह प्रवेश के लिए भी अभिजीत मुहूर्त बहुत शुभ होता है। आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं या फिर घर बदल रहे हैं तो इस मुहूर्त पर ही अपने कदमों को उस स्थान पर रखें। ऐसा करने से वह स्थान आपको खूब फलता है।

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।