(Phalgun month 2024 buy these things for happiness and prosperity) हिंदू धर्म में सभी तिथि और माह का विशेष महत्व है। हर माह किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। वहीं फाल्गुन माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। बता दें, फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद चैत्र माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। अब ऐसे में फाल्गुन माह में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि फाल्गुन माह में क्या खरीदना शुभ माना जाता है।
फाल्गुन माह में खरीदें नए वस्त्र (Buy new clothes in the month of Falgun)
फाल्गुन माह में नए वस्त्र खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि यह माह भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) को समर्पित है और अगर आप इस माह में कान्हा के लिए वस्त्र खरीद रहे हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए इस माह में नए वस्त्र खरीदने के बाद चुटकी भर हल्दी नए वस्त्र पर जरूर डालें। इससे लाभ हो सकता है।
फाल्गुन माह में खरीदें सोना (buy gold in phalgun month)
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो फाल्गुन माह बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए फाल्गन माह में सोना अवश्य खरीदें। पश्चात उसे भगवान के पास अर्पित करें। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Falgun Month Vrat And Festivals 2024: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट
फाल्गुन माह में खरीदें नया वाहन (Buy a new vehicle in the month of Falgun)
फाल्गन माह में अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह माह बहुत शुभ है। फाल्गुन माह में भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण फैक्ट्स) को समर्पित है और इनका संबंध गुरु से है। इसलिए फाल्गुन माह में वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बेहद शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month 2024: सुख-समृद्धि के लिए फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान
फाल्गुन माह में खरीदें नया घर (Buy a new house in the month of Falgun)
अगर आप नया घर खरीद रहे हैं या फिर जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो फाल्गुन माह इसके लिए बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख का आगमन हो सकता ह और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है।
फाल्गुन माह में कोई भी नया चीज खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए यहां बताई गए लेख को विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों