image

Paush Amavasya Daan 2025: पौष अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितरों को नाराजगी होगी दूर

पूर्वजों की कृपा पाने के लिए किसी भी अमावस्या तिथि को विशेष माना जाता है। इनमें से पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि और ज्यादा महत्व रखती है क्योंकि इस महीने को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। आइए जानें इस तिथि में आपको किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे पूर्वजों को प्रसन्न किया जा सके।
Editorial
Updated:- 2025-12-17, 18:35 IST

हिंदू धर्म में पौष अमावस्या 2025 का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। मुख्य रूप से यह दिन पूर्वजों की शांति के उपाय करने के लिए शुभ माना जाता है। इस साल पौष अमावस्या 19 दिसंबर, 2025 को पड़ेगी। चूंकि यह अमावस्या तिथि पौष महीने में पड़ती है, इसलिए इसे पौध अमावस्या कहा जाता है। पौष महीने को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है, इसी वजह से इस पूरी अवधि में पितरों को शांति के लिए उपाय करने की सलाह दी जाती है। मान्यता यह भी है कि यदि आप पौष अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय आजमाती हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं और पूर्वजों की नाराजगी को दूर करते हैं। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि आपके पूर्वज आपसे नाराज होते हैं तो आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए पौध अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए जिससे जीवन में समृद्धि बनी रहे और नाराज पितरों को भी प्रसन्न किया जा सके।

भोजन और गर्म कपड़ों का दान करें

पौष महीने में भीषण सर्दी पड़ती है, इसलिए इस दौरान गरम कपड़ों जैसे कंबल आदि का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन जरूरतमंदों को दान में कंबल या अन्य गरम कपड़े दान में देती हैं तो इसका प्रभाव पूर्वजों को प्रसन्न करता है। इस दौरान दान करना विशेष रूप से फलदायी होता है। पौष अमावस्या पर कपड़ों के अलावा जरूरतमंदों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है। यही नहीं इस दौरान आपको अनाज, गुड़, घी का दान भी करना चाहिए जिससे पितरों को प्रसन्न करने में मदद मिलती है।

paush amavasya what to donate

पौष अमावस्या पर धन का दान करें

पौष अमावस्या का दिन दान-पुण्य और पूर्वजों की शांति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन यदि आप धन का दान करती हैं तो इससे पितरों की कृपा तो प्राप्त होती है और जीवन की आर्थिक बाधाएं भी दूर होती हक़किन। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पौष अमावस्या पर किया गया दान कई गुना फल देता है और व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करता है। ज्योतिष की मानें तो इस दिन जरूरतमंदों, ब्राह्मणों या किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार धन दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Paush Amavasya 2025 Maha Upay: पौष अमावस्या के दिन पितरों के लिए कहां और कितने दीये जलाएं?

पौष अमावस्या पर काले तिल का करें दान

अमावस्या के दिन पूर्वजों की पूजा का विधान है। यदि आप इस दिन पूर्वजों के निमित्त काले तिल और गुड़ का दान करेंगी तो यह अत्यंत फलदायी माना जाता है। तिल का दान शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति दिलाता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है, जबकि गुड़ का दान कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करता है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आपको इस दिन काले तिल का दान किसी जरूरतमंद को जरूर करना चाहिए।

black sesame donation

सात प्रकार के अनाज का दान फलदायी

अगर आपके जीवन में शनि की साढ़े साती चल रही है तो आपको पौष अमवस्या के दिन 7 तरह के अनाजों का दान करने की सलाह दी जाती है। पौष अमावस्या पर सात प्रकार के अनाज का दान पूर्वजों की कृपा पाने में भी मदद करता है। यह दान आप किसी जरूरतमंद को भी कर सकती हैं और यदि संभव हो तो गौशाला में इसका दान और ज्यादा फलदायी माना जाता है। अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का पितृ दोष है तो यह दान अत्यंत फलदायी माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Paush Amavasya Date 2025: 18 या 19 दिसंबर, कब है पौष अमावस्या? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

काली उड़द दाल और घी का दान करें

पौष अमावस्या पर काली उड़द दाल और घी का दान करने से जीवन में सौभाग्य बना रहता है। इसके अलावा, पौष माह में खिचड़ी का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। खिचड़ी काली उड़द दाल और चावल को मिलाकर तैयार की जाती है। इन चीजों के दान से किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत होता है और आपके पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं।

यदि आप पौष अमावस्या के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगी और पूर्वजों की शांति के लिए उपाय करेंगी तो सदैव के लिए पूर्वजों की नाराजगी को दूर किया जा सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;