मां लक्ष्मी को किस पत्ते पर लगाएं भोग?

(bhog on leaf for maa lakshmi) हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं हर देवी-देवताओं के पूजा भी अलग-अलग नियम से किए जाते हैं। वहीं माता लक्ष्मी की पूजा करने की बात करें, तो ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ श्री की पूजा करता है। उसे धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कई लोग देवी-देवता को विभिन्न पात्रों में भोग लगाते हैं। अब ऐसे में माता लक्ष्मी को किन पत्ते में भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मां लक्ष्मी को पान के पत्ते में लगाएं भोग

मां लक्ष्मी को पान के पत्ते में भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। पान का पत्ता समृद्धि, वैभव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, और मां लक्ष्मी इन सभी की देवी हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि, वैभव और का कारक ग्रह है। इतना ही नहीं अगर आपके व्यापार और नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही पान का पत्ता माता लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय है। इसलिए धन की देवी को इसी पत्ते में भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
मां लक्ष्मी को केले के पत्ते में लगाएं भोग
केले का पत्ता पवित्रता, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए माता लक्ष्मी को केले के पत्ते में भोग लगाएं। इससे माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है, तो माता लक्ष्मी को केले के पत्ते में भोग लगाएं। केले के पत्ते में भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए माता लक्ष्मी को केले के पत्ते में भी भोग लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी
मां लक्ष्मी को पीपल के पत्ते में लगाएं भोग

पीपल का पत्ता पवित्रता, समृद्धि, और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इस पत्ते में माता लक्ष्मी को भोग लगाने से लाभ हो सकता है। अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शुक्रवार के दिन पूजा के दौरान पीपल के पत्ते में सिंदूर लगाकर उसमें भोग माता को भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न
माता लक्ष्मी को इन पत्तों पर भोग लगाने से लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।