Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

लड्डू गोपाल को प्रिय हैं ब्रज में मिलने वाली ये 5 मिठाइयां, आप भी लगाएं भोग

शास्त्रों में लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करने से लेकर उन्हें सुबह उठाने, स्नान कराने, वस्त्र पहनाने, सुलाने, भोग लगाने आदि तक के नियम बताये गए हैं। 
Updated:- 2024-06-21, 14:05 IST
what to offer to laddu gopal

आप में से बहुत से लोगों के घर में लड्डू गोपाल विराजमान होंगे। लड्डू गोपाल की पूजा-सेवा भी होती होगी। हालांकि शास्त्रों में लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करने से लेकर उन्हें सुबह उठाने, स्नान कराने, वस्त्र पहनाने, सुलाने, भोग लगाने आदि तक के नियम बताये गए हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। 

वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय नियमों का पालन जितना आवश्यक माना गया है उतना ही जरूरी है इस बात का धयान रखना कि हम किन चीजों का भोग लड्डू गोपाल को लगा रहे हैं। यूं तो लड्डू गोपाल को कई प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जा सकता है, लेकिन उन्हें ब्रज की उन पांच मिठाइयों का भोग अवश्य लगाना चाहिए जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय मानी जाती हैं।  

लड्डू गोपाल को लगाएं खीर मोहन का भोग 

laddu gopal bhog

लड्डू गोपाल को खीर मोहन बहुत प्रिय मानी जाती है। इस मिठाई के नाम में ही मोहन है तो इस मिठाई का भोग घर पर विराजमान मोहन को भी अवश्य लगाएं। यह मिठाई छेने की तरह ही होती है जिसे चाशनी और दूध से बनाया जाता है।  

यह भी पढ़ें: नवग्रहों का 12 राशियों पर कब पड़ता है बुरा प्रभाव? जानें कैसे दिखाई देता है असर

लड्डू गोपाल को लगाएं पेड़ों का भोग 

पेड़े तो मथुरा के नाम से ही जाने जाते हैं। तभी तो इन्हें मथुरा के पेड़े कहा जाता है। अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल हैं तो उन्हें मथुरा के पेड़ों का भोग जरू लगाएं। इससे लड्डू गोपाल को बहुत प्रसन्नता होगी और उनकी आप पर कृपा बनी रहेगी। 

लड्डू गोपाल को लगाएं काला जाम का भोग  

काला जाम यानी कि काला जामुन। यूं तो काला जामुन हर शहर में मिल ही जाता है लेकिन मथुरा-वृंदावन का काला जाम लड्डू गोपाल के पीरी भोगों में से एक माना जाता है। ऐसे में लड्डू गोपाल को ब्रज में बने काला जाम का भोग अवश्य लगाएं। 

यह भी पढ़ें: कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?

लड्डू गोपाल को लगाएं दूध पकोड़ी का भोग 

लड्डू गोपाल को दूध पकोड़ी का भोग भी लगाना चाहिए। दूध पकोड़ी असल में रसमलाई की तरह ही होती है लेकिन सिर्फ दिखने में, इसका स्वाद बहुत अलग होता है। अब की बार अगर आप ब्रज जाएं तो लड्डू गोपाल के लिए दूध पकोड़ी जरूर लाएं। 

laddu gopal ka bhog

लड्डू गोपाल को लगाएं मालपुआ का भोग 

मथुरा-वृंदावन का मालपुआ भी बहुत लाजवाब माना जाता है स्वाद में। ऐसे में आप जब भी ब्रज जाएं तो लड्डू गोपाल के भोग के लिए मालपुआ अवश्य लाएं। ध्यान रहे कि लड्डू गोपाल को इन में से कोई सी भी मिठाई खिलाएं लेकिन तुलसी अवश्य डालें।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर लड्डू गोपाल को ब्रज की कौन सी मिठाइयां बहुत प्रिय हैं जिनका भोग हमें अवश्य लगाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।