image

Aaj Ka Choghadiya 13 December: कोर्ट-कचहरी के चक्कर से चाहिए छुटकारा, इन शुभ चौघड़िया मुहूर्त में चढ़ाएं हनुमान जी को चोला

कई बार ऐसा होता है कि हम कोर्ट कचहरी के चक्कर काटकर थक जाते हैं, जिसका परिणाम कुछ नहीं मिलता है। ऐसे में सिर्फ हमारे पैसे ही खर्च होते हैं। इसके लिए आप हनुमान जी को चोला चढ़ा सकती हैं। इसके लिए आपको पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखना है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-13, 07:30 IST

जीवन में कई सारी परेशानियां आती हैं, जिसकी वजह से हमारे कार्य भी रुकते हैं। साथ ही शारिरिक हानि भी होती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना इसी परेशानी का हिस्सा है, जिससे हर कोई बचना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कई बार हम इन मामलों में अटक जाते हैं। ऐसे में आप शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ा सकती हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही मुहूर्त का ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने चौघड़िया मुहूर्त को शेयर किया है, जिसका ध्यान रखकर आप हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और इस चक्कर से बाहर निकलें। 

1 - 2025-12-10T122922.292

आज का चौघड़िया मुहूर्त 13 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

शुभ यह मुहूर्त किसी भी शुभ कार्य, धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्य के लिए अच्छा है। हालाँकि, शनिवार को नए कार्य की शुरुआत से बचना बेहतर होता है, लेकिन यदि आवश्यक हो तो 'शुभ' चौघड़िया का उपयोग किया जा सकता है। रोग यह समय अशुभ होता है और इससे बचना चाहिए।

इस अवधि में नया काम, यात्रा, या महत्वपूर्ण लेन-देन करने से बचें, क्योंकि यह बाधा या स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा कर सकता है। उद्वेग यह मुहूर्त भी अशुभ माना जाता है। इस समय तनाव, विवाद या अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण प्रशासनिक या सरकारी कार्यों से बचें। चर यह मुहूर्त सामान्य होता है। शनिवार को यात्रा, वाहन की खरीद-बिक्री (लोहे से संबंधित), या किसी भी गतिशील कार्य को शुरू करने के लिए यह समय ठीक है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
शुभ 7:03 बजे से 08:23 
रोग 08:23 बजे से 09:43
उद्वेग  09:43 बजे से 11:03 
चर 11:03 बजे से 12:23  

13 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

3 - 2025-12-10T122919.820

  • लाभ : 12:23 बजे से 01:43 तक है। यह समय व्यापार, शिक्षा, और धन संबंधी कार्यों के लिए उत्तम शुभ है। 'लाभ' में किए गए कार्य से उन्नति और सफलता मिलती है।
  • अमृत : 01:43 बजे से 03:03 तक है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों, विशेषकर पूजा-पाठ, खरीदारी, और महत्वपूर्ण समझौतों के लिए यह सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त है। शनिवार को भी 'अमृत' चौघड़िया का उपयोग लाभकारी होता है।
  • काल : 03:03 बजे से 04:23 तक है। यह समय अशुभ होता है। शनिवार को 'काल' चौघड़िया में नया काम शुरू करने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है।
  • शुभ : 04:23 बजे से 05:37 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया 'शुभ' है। इसका उपयोग धार्मिक या मांगलिक कार्यों की योजना बनाने के लिए किया जा सकता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 13 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

अमृत रात की शुरुआत उत्तम 'अमृत' चौघड़िए से हो रही है। इस समय में ध्यान, साधना, या कोई महत्वपूर्ण पूजा-पाठ शुरू करना बहुत शुभ है। चर यह समय सामान्य है। यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। रोग यह समय अशुभ है। काल यह भी एक अशुभ समय है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत 05:37 बजे से 07:17
चर 07:17 बजे से 08:57
रोग 08:57 बजे से 10:37 
काल 10:37 बजे से 12:17  

13 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

2 - 2025-12-10T122924.109

  • लाभ : 12:17 बजे से 01:57 तक है। देर रात का यह मुहूर्त व्यापार और धन से जुड़े कार्यों की योजना बनाने के लिए शुभ माना जाता है।
  • उद्वेग : 01:57 बजे से 03:37 तक है। यह मुहूर्त अशुभ है।
  • शुभ : 03:37 बजे से 05:17 तक है। तड़के का यह समय धार्मिक या मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है।
  • अमृत : 05:17 बजे से 07:03 तक है। अगले दिन के सूर्योदय से ठीक पहले का यह चौघड़िया उत्तम है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;