हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग लोग अक्सर यह कहते हैं कि जितना दान करेंगे उतना ही पुण्य की प्राप्ति होगी। इससे हमारे ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनी रहती है। लेकिन घर की रसोई में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका दान करने से आपको पैसों की हानि हो सकती है। साथ ही, आपके घर में पैसों को लेकर संकट बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप उन प्रमुख चीजों का ध्यान रखें। जिसे आपको कभी भी रसोई में से दान नहीं करनी है।
सरसों के तेल का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सीधा संबंध शनिदेव से होता है। शनिदेव को शनिवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है। लेकिन ऐसा कहा जाता है अगर आप इसे किसी को घर की रसोई में से दान करते हैं, या इस्तेमाल के लिए देते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। तेल का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए सुख-समृद्धि के लिए इसका दान न करें।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की इस 1 चीज से पायदान को रख सकती हैं साफ, बस इस तरीके से करें इस्तेमाल
हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। इसलिए जिसे धन, ज्ञान, विवाह से संबंधित चीजों को सही करना होता है। वह व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता है। इसी वजह से आपको इसे किसी को दान नहीं देना चाहिए। खासकर घर की महिलाओं को तो अपने हाथों से इसे दान नहीं देना चाहिए। आर्थिक संकट आ जाता है। साथ ही, आप हल्दी को बाजार से लेकर भी दान न करें।
इसे भी पढ़ें: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान
इन दोनों चीजों के दान को करने से आपके घर में धन की कमी हो सकती है। इसलिए रसोई में से किसी भी चीज का दान न करें। इससे आपके घर की बरकत कम हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो खाना बनाकर किसी को दान करें। इससे किसी का पेट भी भरेगा। साथ ही, आप किसी खाने की वस्तु का दान भी कर पाएंगे। आप चाहें तो बाहर से बनी हुई वस्तु को दान कर सकती हैं। इससे आपको पुण्य मिलेगा। आप चाहें तो पंडित जी से पूछकर भी चीजों का दान कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।