mokshada ekadashi 2024 donate these things for prosperity and good fortune

Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, बनने लग जाएंगे सभी बिगड़े काम

मोक्षदा एकादशी के दिन दान-पुण्य करने के विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-05, 15:12 IST

हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के हिसाब से मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन आता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और माना जाता है कि इसे करने से मोक्ष प्राप्त होता है। मोक्षदा एकादशी के व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत सभी प्रकार की मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। अब ऐसे में मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते है।

मोक्षदा एकादशी के दिन अन्न का करें दान

daan-in-hinduism

मोक्षदा एकादशी के दिन अन्न दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और दान देने वाले को मोक्ष प्राप्त होता है। अन्न दान करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और संतुष्टि प्राप्त होती है। मोक्षदा एकादशी को बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है और इस दिन किया गया कोई भी पुण्य कार्य कई गुना फल देता है। अन्न दान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे सुख-शांति मिलती है। आप गेहूं, चावल, आटा, दाल आदि का दान कर सकते हैं।

मोक्षदा एकादशी के दिन कंबल का करें दान

मोक्षदा एकादशी तिथि पर शरद ऋतु का आरंभ हो जाता है। इसलिए इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि कंबल का दान व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होता है और दरिद्रता से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए इस दिन कंबल का दान विशेष रूप से करें।

इसे जरूर पढ़ें - Mokshada Ekadashi Kab Hai 2024: कब है मोक्षदा एकादशी, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

मोक्षदा एकादशी के दिन किताब का करें दान

book donate

किताबें ज्ञान का भंडार होती हैं। इनका दान करके हम ज्ञान का प्रसार करते हैं और दूसरों को सीखने का मौका देते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, किताबों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवद गीता, रामायण, महाभारत आदि धार्मिक ग्रंथों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Mokshada Ekadashi 2024: मोक्ष प्राप्ति के लिए मोक्षदा एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;