Tue Sep 15, 2026 | Updated 06:48 AM IST

Matsya Dwadashi 2024: मत्स्य द्वादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिल सकती है सफलता

मत्स्य द्वादशी का पर्व हिंदू धर्म में प्रमुख माना जाता है। यह भगवान विष्णु के दस अवतारों में से पहले अवतार, मत्स्य रूप में से एक है। इस पर्व का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि यह मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलने और मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। 
Updated:- 2024-12-09, 23:00 IST
matsya dwadashi 2024 chant these mantras for success and good opportunities

मत्स्य द्वादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की भक्ति करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में जब प्रलय का समय आया था, तब भगवान विष्णु ने मत्स्य का रूप धारण कर एक महान ऋषि की रक्षा की थी। उन्होंने ऋषि को अपने सींगों में पकड़कर प्रलय के जल से बचाया था।

साथ ही, दैत्य हयग्रीव द्वारा चुराए गए वेदों को भी वापस लाया था। इस प्रकार, भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार में वेदों की रक्षा की और संसार का कल्याण किया। मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं और मानसिक शांति मिलती है। अब ऐसे में इस दिन किन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मत्स्य द्वादशी के दिन करें मंत्र जाप

matsya dwadashi 2024

  • ऊं मत्स्यरूपाय नमः: - मत्स्य द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के मत्स्य स्वरूप के मंत्र का जाप करें। आपको बता दें, भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की स्तुति में किया जाने वाला एक शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप करने से भक्तों को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह मंत्र भय को दूर करने में मदद करता है।
  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय: - यह मंत्र मनोकामना की पूर्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। जो व्यक्ति इस मंत्र पर विश्वास के साथ जाप करता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सिद्धि की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

lord vishnu

  • विष्णु सहस्रनाम: - श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इस स्तोत्र में भगवान विष्णु के एक हजार नामों का वर्णन किया गया है। इन नामों का जाप करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह को देवगुरु कहा जाता है। इस ग्रह के दोष से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। विष्णु सहस्रनाम का जाप करने से बृहस्पति दोष का निवारण होता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

  • श्री सूक्त: - श्री सूक्त का पाठ करने से व्यक्ति को समृद्धि, स्वास्थ्य और मान-सम्मान प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से दरिद्रता दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi and shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।