margashirsha purnima 2024 remedies to get rid of chandra dosh

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रदोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 उपाय

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रदोष से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 23:00 IST

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के पूर्णिमा तिथि के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही चंद्रदेव की पूजा भि विधिवत रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं, जिससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। आपको बता दें, मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल 15 दिसंबर को है। इस दिन गंगा स्नान करना शुभ फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन चंद्रदोष से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को दें अर्घ्य

chandra dev

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में चंद्रदोष है, तो इस दिन चंद्रमा की पूजा विधिवत रूप से करनी चाहिए और चंद्रदेव के मंत्रों का जाप विधिवत रूप से करें। इससे लाभ हो सकता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपके मन शांत नहीं रहता है, तो चंद्रदेव की उपासना अवश्य करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चांदी के पात्र का करें दान

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चांदी के पात्र का दान करना शुभ फलदायी माना जता है। बता दें, चांदी को चंद्रमा का धातु माना जाता है। चंद्रमा मन को शांत करने वाला और शीतलता देने वाला माना जाता है। चांदी के पात्र का दान करने से दान देने वाले को मानसिक शांति मिलती है और उसके घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आप चांदी के पात्र का दान कर रहे हैं, तो इस मंत्र का विशेष रूप से जाप करें।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥


इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024 Bhog: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, धन-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की चीजों का दान

rice daan

सफेद रंग शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है। चंद्रमा को शांति और मन का प्रतीक माना जाता है और सफेद रंग चंद्रमा से जुड़ा है। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;