Margashirsha Purnima 2024: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या उपाय करें?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल 15 दिसंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है। 
Updated:- 2024-12-10, 23:00 IST
margashirsha purnima 2024 upay

मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस साल 15 दिसंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर में वास बना रहता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही कुछ उपाय भी अवश्य करने चाहिए क्योंकि इस दिन किये गए उपाय फलित हो सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय (Margashirsha Purnima Ke Upay)

margashirsha purnima 2024 ke jyotish upay

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा तिथि पर पीपल के पेड़ से सारे देवी-देवता अपना स्थान छोड़ देते हैं और सिर्फ मां लक्ष्मी पूर्णिमा के दिन पीपल में निवास करती हैं। पीपल के पेड़ की पूजा के साथ ही उसमें दूध भी चढ़ाएं। इससे धन बाधित करने वाले दोष दूर होंगे।

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में दूध और अक्षत भी मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जल को जमीन पर न गिरने दें बल्कि निचे कोई पात्र रख कर फिर अर्घ्य दें और फिर पात्र में इकट्ठा हुए जल को बरगद के पेड़ की जड़ में डाल आएं। इससे मानसिक तानव और बीमारियों से निजात मिल सकती है।

margashirsha purnima 2024 pr kaun se upay kare

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उसके बीचों बीच लाल चंदन से टीका लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता का संचार बढ़ेगा। इसके अलावा, घर की पूर्व दिशा में रखे तुलसी के गमले की मिट्टी में एक रुपए का सिक्का दबा दें। इससे तंगी दूर होगी।

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

अगर आप वैवाहिक जीवन के क्लेश से परेशान हैं तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन लाल कपड़े में हल्दी की गांठ और सुपारी रखकर उसे मंदिर में रख दें। फिर अगले माह की जो भी पूर्णिमा पड़े उस दिन उस कपड़े, हल्दी की गांठ और सुपारी को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से दांपत्य जीवन का दुख दूर हो जाएगा।

margashirsha purnima 2024 pr kya upay kare

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।