सपने, जिन्हें अक्सर हमारे अवचेतन मन की उपज की तरह देखते हैं, ये कई बार अच्छे होते हैं और कभी-कभी डरावने भी हो सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि आप अपने आस-पास कोई ऐसी घटना घटित होते हुए देखते हैं जिसका भय आपके मन में रहता है और आप उसे भी सपने के रूप में देखते हैं और डर जाते हैं।
यदि बुरे सपनों की बात करें तो ये हमारे अवचेतन मन को झकझोर कर रख देते हैं और हमारी नींद को भी बाधित करते हैं। यूं कहा जाए कि कुछ बुरे सपने आपके और आपकी नींद के बीच एक प्रतिद्वंदी की भूमिका निभाते हैं जिनसे निपटना थोड़ा कठिन होता है।
अगर हम ऐसे सपनों से राहत पाने के उपायों की बात करें तो कुछ ऐसे मंत्र हैं जिनके जाप से आपको बुरे सपनों और इनके भय से मुक्ति मिल सकती है। यही नहीं अगर आपको कोई बुरा सपना दिखाई देता है तो मन्त्रों का जाप उस सपने के प्रभाव को काम करने में भी मदद करता है। आइए उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी से जानें ऐसे मंत्रों के बारे में जो बुरे सपनों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
बुरे सपनों का जीवन में प्रभाव
बुरे सपने, जिन्हें दुःस्वप्न भी कहा जाता है, हमारे जीवन के लिए नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ये अक्सर तनाव, चिंता, या अनसुलझी भावनाओं जैसे स्रोतों से उत्पन्न होते हैं। इन सपनों की वजह से हमारी नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है और इनका दुष्प्रभाव हमारी सेहत पर भी पड़ सकता है। इन सपनों से किसी न किसी तरीके से निजात पाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Expert Tips: क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? ऐसे पाएं छुटकारा
बुरे सपनों से बचाने के लिए मंत्रों का जाप
मंत्र, पवित्र ध्वनियों के कंपनात्मक सार को समाहित करते हुए, विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों में पूजनीय माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन गुंजयमान अक्षरों का जाप हमारी मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
जब बुरे सपनों से निपटने की बात आती है, तो सुरक्षात्मक ऊर्जाओं का आह्वान करने, भय को कम करने और एक शांतिपूर्ण नींद बनाए रखने के लिए कुछ विशिष्ट मंत्रों का जाप जरूरी माना जाता है। आइए जानें उनके बारे में।
ॐ नृसिंहाय नमः मंत्र का करें जाप
अगर आपको बार-बार बुरे सपने आते हैं और उनसे निजात नहीं मिल पा रहा है तो आप 'ॐ नृसिंहाय नमः' मंत्र का जाप करें। यह मंत्र विष्णु जी के नरसिंह अवतार को समर्पित है और इससे आपको बुरे सपनों से राहत मिलने के साथ अच्छी नींद को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।
ॐ नृसिंहाय नमः मंत्र का अर्थ है भगवान् नरसिंह आपको नमस्कार हो। इस मंत्र का जाप करने से तंत्र मंत्र, बाधा, भूत पिशाच, दुःस्वप्न, अकाल मृत्यु का भय आदि से छुटकारा मिलता है और यह सभी बाधाओं से व्यक्ति को मुक्ति दिलाता है।
ॐ नमः शिवाय मंत्र का करें जाप
ॐ नमः शिवाय मंत्र भगवान् शिव को समर्पित है और इस मंत्र का अर्थ है "मैं शिव को प्रणाम करता हूं। भगवान शिव को समर्पित, यह मंत्र अपनी परिवर्तनकारी और सुरक्षात्मक ऊर्जाओं के लिए प्रसिद्ध है।
रोज रात में सोने से पहले इसका जाप नकारात्मक प्रभावों के खिलाफ एक आध्यात्मिक कवच बनाने का काम करता है। जिस घर में नियमित रूप से इस मंत्र का जाप होता है उस घर में कोई भी नकारात्मक शक्ति न तो प्रवेश करती है और न ही कोई नुकसान पहुंचाती है।
गायत्री मंत्र का करें जाप
अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो आप रोज सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। गायत्री मंत्र- “ॐ भूर्भुवः स्वः।”तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।” इस मंत्र का अर्थ है "परमात्मा का दिव्य प्रकाश हमारी बुद्धि को प्रकाशित करे।"
इस मंत्र का ज्योतिष में बहुत महत्व है और जिस घर में इस मंत्र का नियमित जाप होता है वहां कोई भी बाधा ज्यादा देर तक निवास नहीं कर पाती है। इस मंत्र के जाप से घर से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और नींद में आने वाली बाधाएं भी दूर रहती हैं। यह एक वैदिक मंत्र जो मानसिक स्पष्टता बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने, नींद के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए सबसे प्रमुख जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: गायत्री मंत्र के जाप से मिल सकते हैं अनगिनत फायदे
माता दुर्गा के मंत्र का करें जाप
अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो आपको माता दुर्गा के एक विशेष मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। यह मंत्र है -' या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥' 'या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥' इस मंत्र का अर्थ है
जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है, जो देवी सभी प्राणियों में माता के रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है। यदि आप इस मंत्र का जाप करती हैं तो सभी बाधाओं से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो यहां बताए कुछ विशेष मंत्रों का जाप आपको राहत दिलाने में मदद करेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों