Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

इन 3 तेल के दीये हैं बहुत चमत्कारी, घर में आती है सुख-समृद्धि और शांति

दीया जलाने से घर में शुभता और पवित्रता बनी रहती है। इसलिए आपको घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसके लिए आपको कुछ चमत्कारी तेल का इस्तेमाल करना है।
Updated:- 2025-08-05, 19:08 IST
image

हिंदू धर्म में दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए घर में सुबह और शाम के समय दीया जलाया जाता है। इसकी ज्योति से हमारे मन और घर के वातावरण में अक्सर बदलाव देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तेल से दिया जलाया जाता है उससे भी ऊर्जा पर असर पड़ता है। इसलिए आप 3 ऐसे तेल से दीये जला सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता फैलेगी। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं किन तेल से आप घर में दीपक जला सकते हैं।

महुआ तेल से जलाएं दीये

महुआ तेल पूजा में काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तेल के दीये से पंच तत्वों की ज्योती को संतुलित किया जा सकता है। इसलिए जब भी कोई विशेष त्योहार आते हैं तो इस तेल से दीया जलाया जाता है। यह आपको किसी भी पूजा की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। इससे आप शाम के समय दीपक को जलाएं। आपको इसके लाभ कुछ ही समय में देखने को मिल जाएंगे।

1 - 2025-08-05T163911.895

नारियल के तेल का दीपक जलाएं

आप अगर घर में सकारात्मकता चाहते हैं, तो ऐसे में आप नारियल के तेल का दीया जलाएं। ऐसा इसलिए इसके उपयोग से शुद्धता और सुख शांति बनी रहेगी। इस तेल के दीये को दक्षिण दिशा में जलाएं, ताकि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बन रहे। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसकी जानकारी लेकर इसे रोजाना जलाना शुरू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सावन में शिवलिंग के सामने शाम को करें दीपक के ये 2 उपाय, संतान की अच्छी सेहत और भविष्य होगा बेहतर

घर में जलाएं चमेली के तेल का दीया

घर में सकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ाना है, तो ऐसे में आप चमेली के तेल का दीपक जला सकते हैं। यह तेल मीठी और मनमोहक सुगंध देता है, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में मदद करती है, जिससे कलह-क्लेश दूर होते हैं। बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी आप इसका दीया जला सकते हैं। इसे आप घर में या तुलसी के पौधे में इस तेल के दीपक को जलाएं।

2 - 2025-08-05T163913.222

इसे भी पढ़ें: क्या पूजा के समय दीपक का गिरना हो सकता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र

पंडित जी के बताए अनुसार इन 3 तेल के दीये को जरूर जलाएं। इससे आपके जीवन में चमत्करी लाभ देखने को मिलेंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।