krishna chhathi 2025 bhog

Krishna Chhathi Bhog 2025: 56 भोग के बराबर हैं ये 5 चीजें, कृष्‍ण छठी पर लड्डू गोपाल को जरूर चढ़ाएं ये प्रसाद

krishna ji ki chhathi me Kya bhog Lagaye: कृष्ण छठी 2025 के पावन अवसर पर लड्डू गोपाल को अर्पित करें ये 5 विशेष भोग माखन मिश्री, सूजी का हलवा, खीर, मीठा दूध और गरी की बर्फी आद‍ि। । जानिए वृंदावन के पंडित जी से भोग लगाने की सही विधि और शुभ मुहूर्त। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह लेख और मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु करें सही विधि से पूजन।
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 05:59 IST

आज कृष्‍ण छठी है। यह दिन कृष्‍ण भक्‍तों के लिए बहुत बहुत ही महत्‍वपूर्ण होता है। जन्‍माष्‍टमी की ही तरह यह एक पर्व की तरह मनाया जाता है। इसकी तैयारियां बिल्‍कुल वैसे ही होती है, जैसे घर में वाकई किसी बच्‍चे का जन्‍म हुआ हो और उसकी छठी का कार्यक्रम हो। इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती है। अभिजीत के वक्‍त भगवान के लड्डू गोपाल स्‍वरूप को स्‍नान कराकर नए वस्‍त्र पहनाए जाते हैं और फिर उन्‍हें काजल लगाकर तरह-तरह का भोग लगाया जाता है। कृष्‍ण छठी के दिन भगवान को किन-किन चीजों को भोग लगाया जाता है, यह जानने के लिए हमने वृंदावन के बाकेंबिहारी मंदिर में सेव करने वाले पंडित श्रीनाग गोसाई से बात की। वह कहते हैं, "भक्‍त की श्रद्धा और प्रेम पर यह निर्भर करता है कि वह भगवान को मुंह किससे झूठा करना चाहता है। अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मगर कुछ विशेष चीजें हैं, जिन्‍हें हर किसी को भोग में भगवान को परसोना चाहिए। " कृष्‍ण छठी पर सबसे महत्‍वपूर्ण भोग के बारे में पंडित जी हमें बताते हैं।

लड्डू गोपाल को छठी में कौन सी चीजों का भोग लगाया जाता है?

वैसे तो कृष्‍ण छठी के दिन हर घर में लड्डू गोपाल को कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। मगर इसके अलावा भी कुछ भोग के व्‍यंजन हैं, जो श्री कृष्‍ण को बहुत ज्‍यादा प्रिय हैं। इन चीजों को अगर आप कृष्‍ण छठी के दिन भगवान को अर्पित करती हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। चलिए कृष्‍ण छठी के दिन भगवान को लगने वाले भोग की लिस्‍ट हम आपको बताते हैं-

laddu gopal bhog

माखन मिश्री का भोग

श्री कृष्‍ण को माखन मिश्री बहुत अधिक प्रिय है। इसे बनाना आसान है, मगर ध्‍यान रखें कि आपको मिश्री हमेशा माखन में पीस कर ही डालनी चाहिए। दरअसल, छह दिन के बच्‍चे को जब हम माखन मिश्री खिलाएंगे तो मिश्री के बड़े दाने तो उसके गले में भी फंस सकते हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप मिश्री को पहले ही पीस लें।

सूजी का हलवा

सूजी का हलवा आपको छठी के दिन जरूरी बनाना चाहिए और इसमें 2-3 धागे केसर के डालने चाहिए। इससे हलवे का स्‍वाद भी बढ़ जाता है।

खीर का भोग

भगवान श्री कृष्‍ण को चावल की खीर अति प्रिय है। आप इस खीर को बिना मेवे के बनाएंगी तो श्री कृष्‍ण इसे अधिक चाव से खाएंगे। इस बात का ध्‍यान रखें कि खीर में चावल अच्‍छी तरह से गले हुए हों।

इसे जरूर पढ़ें- क्‍या आप जानती हैं भगवान श्री कृष्‍ण का सबसे पहला नाम? पढ़ें ये रोचक तथ्‍य

laddu gopal chhathi 2025

मीठे दूध का भोग

भगवान श्री कृष्‍ण के बाल स्‍वरूप को छठी के दिन मीठे दूध का भोग जरूर लगाना चहिए। इस दूध में चीनी की जगह आपको गुड़ या शहद डालना चाहिए।

गरी की बर्फी

गरी की बर्फी भी भगवान श्री कृष्‍ण को बहुत अधिक पसंद है। इसके लिए आप गरी का बुरादा बना लें और फिर इसमें मावा और शक्‍कर का बूरा मिलाकर बर्फी तैयार करें। यह इस बर्फी में आप पंच मेवा भी डाल सकते हैं।

पंजीरी का भोग

पंजीरी का भोग भगवान श्री कृष्‍ण को अति प्रिय है। इसे भी ढेर सारा मेवा डालकर आप बना सकती हैं। इस भोग को ग्रहण कर श्री कृष्‍ण आपसे काफी प्रसन्‍न हो जाएंगे।

छठी पर भोग लगाने का शुभ मुहूर्त क्‍या है?

छठी पर भगवान श्री कृष्‍ण को भोग लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:58 से दोपहर 12:50 तक है, जिसे अभिजित मुहूर्त कहा जाता है। आमतौर पर भी बच्‍चों की छठी के लिए यह वक्‍त सबसे अच्‍छा माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Krishna Chhathi 2025: श्री कृष्ण की छठी कब है? इस मुहूर्त पर करें पूजा और लगाएं भोग...पूरी होंगी मनोकामनाएं

छठी के दिन कैसे लगाएं लड्डू गोपाल को भोग?

घर की सबसे बुजुर्ग महिला या महिला मुखिया लड्डु गोपाल को गोद में लेकर फिर उन सभी भोग से बारी-बारी उनका मुंह झूठा करती हैं। छठी में श्री कृष्‍ण को भोग लगाने का यह एक पारंपरिक तरीका है।

कृष्ण छठी पर अगर आप ये 5 मुख्य भोग लड्डू गोपाल को प्रेम और भक्ति से अर्पित करते हैं, तो ये 56 भोग के समान फलदायी माने जाते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि परिवार में प्रेम, उल्लास और आशीर्वाद का उत्सव भी है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कृष्ण छठी पर लड्डू गोपाल को स्नान कब कराना चाहिए?
लड्डू गोपाल को अभिजीत मुहूर्त में स्नान कराना शुभ माना जाता है। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया जाता है।
कृष्ण छठी पर भोग लगाने से क्या लाभ होता है?
ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रेमपूर्वक भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह दिन परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;