आखिर क्यों करवा चौथ के दिन इस एक रंग के कपड़े पहनना माना जाता है सबसे ज्यादा शुभ

Colour Astrology: करवा चौथ के पर्व को मुख्य रूप से पति और पत्नी का पर्व माना जाता है और इस दिन ज्योतिष से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहे। 

why should wear red in karwa chauthcpuja

करवा चौथ एक ऐसा पर्व है जो पति और पत्नी के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की दीर्घायु की कामना में निर्जला व्रत करती हैं और ईश्वर से पति की सलामती का आशीष लेती हैं।

यह एक हिंदू व्रत है और सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व से भरपूर इस पवित्र परंपरा में विवाहित महिलाएं एक दिन का उपवास रखती हैं और चांद को देखने के बाद ही उपवास खोलती हैं। इस व्रत से जुड़े कई रीति-रिवाज बनाए गए हैं जिनका पालन विधि-विधान से किया जाता है।

इन्हीं रीति-रिवाजों में से एक है करवा चौथ के दिन सही रंग के कपड़े पहनना। दरअसल इस दिन कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनना शुभ माना होता है और सोलह श्रृंगार करना मुख्य रिवाज माना जाता है।

करवा चौथ के दिन वैसे तो अपनी राशि के अनुसार सही रंगों का चुनाव करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इनमें से सबसे प्रमुख रंग है लाल। करवा चौथ के दिन आपको हमेशा लाल रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

आप देश में हों या विदेश में यदि ज्योतिष की मानें तो सबसे शुभ रंग लाल को ही माना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें लाल रंग के कपड़ों का महत्व क्या है।

लाल रंग का ज्योतिष से संबंध

red colour significance in astrology

ज्योतिष में कोई भी रंग अपना प्रतीकात्मक अर्थ रखता है और आकाशीय पिंडों, ग्रहों की ऊर्जा और मानव जीवन पर उनके प्रभाव से जुड़े होते हैं। यदि करवा चौथ के पर्व पर कपड़ों के रंग की बात करें तो लाल रंग न सिर्फ परम्पराओं की वजह से शुभ माना जाता है बल्कि ये ज्योतिष कारणों से भी सबसे शुभ संग होता है।

इसी वजह से लाल रंग का इस्तेमाल किसी भी शुभ काम में करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष में रंगों का नौ ग्रहों से गहरा संबंध है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अलग ऊर्जा और प्रभाव है। लाल रंग मुख्य रूप से मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। यह कुछ राशियों जैसे मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है और वैवाहिक सद्भाव सहित जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव डालता है।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2023 Chandra Pujan: करवा चौथ के दिन क्या है चांद की पूजा का महत्व?

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनने से वैवाहिक बंधन मजबूत होते हैं

मंगल ग्रह का रंग लाल होता है और यह दृढ़ता और जुनून का ग्रह माना जाता है। यह शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प के गुणों को भी नियंत्रित करता है। यदि आप करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो ये सामंजस्यपूर्ण वैवाहिक संबंध बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं।

करवा चौथ पर लाल रंग पहनकर, विवाहित महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ प्यार के बंधन को मजबूत करने के लिए मंगल की ऊर्जा को प्राप्त करती हैं।

करवा चौथ पर लाल रंग पहनने से मंगल की ऊर्जा संतुलित होती है

why should wear red in karwa chauth

मंगल ग्रह के प्रभाव से किसी भी रिश्ते में जीवंत और जुनून आ सकता है। इसलिए इसे संतुलित करने और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए करवा चौथ के दिन लाल रंग पहनने की सलाह दी जाती है।

लाल रंग पहनकर मंगल ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच किसी भी कलह को कम करने में मदद मिलती है और पति-पत्नी के बीच समझ बढ़ने लगती है।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ के दिन क्या करें और क्या न करें

करवा चौथ के दिन लाल रंग पहनने से शारीरिक आकर्षण बढ़ता है

मंगल ग्रह आपके रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाने के साथ शारीरिकआकर्षण को भी नियंत्रित करता है। लाल रंग प्यार का प्रतीक होने के साथ शरीर के आकर्षण को भी बढ़ाता है। करवा चौथ के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से आपसी प्रेम कई गुना बढ़ता है। इसके साथ ही, लाल रंग पहनने से स्वस्थ और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लाल रंग सुरक्षा और साहस को आकर्षित करता है

लाल रंग किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ के दिन जब पत्नियां अपने पतियों के लिए उपवास रखती हों और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं तब लाल रंग के वस्त्र पहनना मंगल की सुरक्षात्मक ऊर्जा का आह्वान करने के साधन के रूप में देखा जाता है।

ऐसा माना जाता है कि यह साहस प्रदान करता है और किसी भी नुकसान या नकारात्मक प्रभावों से बचाता है।

करवा चौथ के लिए ये रंग भी होते हैं शुभ

these colours are alsi auspecious for karwa chauth

अगर आप करवा चौथ पर लाल रंग नहीं पहन पाती हैं तो इससे मिलते हुए रंग जैसे नारंगी, गुलाबी, हरे और पीले रंगों को भी इस दिन के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन आपको इस दिन काले या सफ़ेद रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।

यदि आप ज्योतिष के अनुसार करवा चौथ के लिए कपड़ों के सही रंगों का चुनाव करती हैं तो जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहता है और प्रेम बढ़ता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP