हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को भोग लगाने का महत्व है। जब भी भक्त अपने आराध्य या ईष्टदेव की पूजा विधिवत रूप से पूजा करते हैं, तो उन्हें उनका प्रिय भोग अवश्य लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान को उनके प्रिय भोग ही लगाने से व्यक्ति पर उनकी कृपा बनी रहती है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं भी दूर हो सकती है। इतना ही नहीं भोग लगाना अपने आराध्य के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव दर्शाता है। इसलिए अपने हाथों से ही भोग बनाकर भगवान को लगाएं। अब ऐसे में किन देवी-देवताओं को कच्चे केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हनुमान जी को लगाएं कच्चे केले का भोग
कच्चा केला शक्ति और बल का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी को बल और शक्ति का देवता माना जाता है, इसलिए उन्हें कच्चा केला चढ़ाकर उनकी शक्ति और बल में वृद्धि की कामना की जाती है। हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त थे। केले का पत्ता भगवान राम के भोजन के लिए उपयोग किया जाता था। इस प्रकार, केला हनुमान जी के लिए भी एक पवित्र फल है। इसलिए अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं, तो उन्हें कच्चे केले का ही भोग लगाएं।
भगवान विष्णु को लगाएं कच्चे केले का भोग
भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन कच्चे केले का भोग लगाने बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और केले के फल विष्णु जी को अर्पित करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख- समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा अगर आपकी कोई इच्छा है, तो भगवान विष्णु को कच्चे केले का भोग लगाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - पूजा में भोग लगाने की सही विधि क्या है, जानें नियम
माता लक्ष्मी को लगाएं कच्चे केले का भोग
माता लक्ष्मी को कच्चे केले का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी को भी केले बेहद प्रिय है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कच्चे केले के भोग जरूर लगाएं। आपको बता दें, केला समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। कच्चे केले को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से माना जाता है कि घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे केले का भोग लगाने से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें - भोग और प्रसाद में क्या है अंतर?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों