June 2025 Numerology Prediction: 2 और 9 अंक वालों के लिए बहुत ही खास है यह महीना, आप भी पढ़ें 1 से लेकर 9 अंक तक का भविष्‍यफल

अंकशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो हमारे जन्म की तारीखों के आधार पर जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देता है। अगर आप जून 2025 में अपने स्वभाव, सोच, करियर, रिश्तों और भविष्य के बारे में रोचक बातें जानना चाहती हैं, तो यह अंक गणना आपके लिए है। 
numerology forecast june 2025

जून 2025 में ग्रहों की स्थिति कैसे रहेगी। इनका आपके अंक पर क्‍या असर पड़ेगा। आपकी ऊर्जा कैसी रहेगी और इससे आपको किन अवसरों और चुनौतियों का सामना करने को मिलेगा। यह जानने के लिए आप न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली गर्ग के अनुसार, बताए गए भविष्‍यफल को पढ़ सकती हैं। और अपने करियर एंव पर्सनल लाइफ को बेहतर बना सकती हैं।

भाग्‍यांक 1:

जून के महीने में भाग्‍यांक 1 वाला जाते आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन करना होगा। आपको इस माह सम्‍मान मिलेगा। यदि घर से व्यवसाय शुरू करने का विचार है, तो यह समय अनुकूल है। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस माह आपको अच्‍छा मैरिज प्रपोजल मिल सकता है।

शुभ अंक: 1 और 3
शुभ दिन: रविवार
शुभ रंग: लाल और पीला
उपाय: सोने से पहले लैवेंडर तेल और रॉक सॉल्ट से स्नान करें।

numerology-concept-composition_926199-2424380

भाग्‍यांक 2:

भाग्‍यांक 2 वालों को इस माह बहुत अधिक संतुलन बनाकर चलना होगा । यह संतुलन रिश्‍तों , कार्यालय में काम, खर्चों सभी में होना चाहिए। इस माह कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां न लें विवाहित हैं तो परिवार के साथ समय बिताएं। रिश्ते में हैं तो अपने साथी से दिल की बात साझा करें।

शुभ अंक: 2 और 1
शुभ दिन: सोमवार
शुभ रंग: सफेद
उपाय: अपने बिस्तर के ऊपर मोर के पंख रखें।

भाग्‍यांक 3:

जून का महीना भाग्‍यांक 3 वालों के लिए खास रहेगा। आपको अपनी बात कहने का अवसर प्राप्‍त होगा। सहयोग मिलेगा और आपका उत्‍साह भी बढ़ेगा। सहकर्मी और ग्राहक आपकी रचनात्मकता और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होंगे। आपके प्रेम जीवन में भी सब अच्‍छा चलता रहेगा।

शुभ अंक: 3 और 1
शुभ दिन: मंगलवार और गुरुवार
शुभ रंग: पीला
उपाय: महत्वपूर्ण कार्यों से पहले इलायची या दही का सेवन करें।

भाग्‍यांक 4:

यदि आपका भाग्‍यांक 4 है तो आपको लोगों को इस माह अच्‍छे काम के लिए बहुत सारी सराहना मिलेगी। आपका व्यक्तिगत विकास होगा। सारी योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम के चक्‍कर में घर की जिम्‍मेदारियों का न भूलें।

शुभ अंक: 4 और 6
शुभ दिन: शनिवार
शुभ रंग: नीला
उपाय: अपने लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में क्रिस्टल कछुआ रखें।

भाग्‍यांक 5:

5 भाग्‍यांक वाले जातकों को इस माह अतीत की यादें आएंगी। आपका मन पुराने समय को याद करके खुश होगा। आप कभी इमोशनल होंगे, तो कभी प्रैक्टिकल हो जाएंगे। कार्यस्‍थल पर चतुराई से काम करें। आपके विरोधी आपका क्रेडिट खाने के लिए बैठे हैं। विवाहित हैं तो पार्टनर के साथ घरेलू जिम्मेदारियों को साझा करें।

शुभ अंक: 5 और 6
शुभ दिन: बुधवार और शुक्रवार
शुभ रंग: हरा और सफेद
उपाय: चांदी के गिलास से पानी पिएं।

भाग्‍यांक 6:

अंक 6 वालों को इस माह संवेदनशीलता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक ठेस महसूस होगी। आप अपने उद्देश्‍य से भटक सकती हैं। विवाहित लोगों को अपने पार्टनर के साथ बातों को साझा करना चाहिए। जो लोग कुंवारे हैं, आपको किसी के साथ संबंध में आने में जल्‍दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। अंतरंगता की भावना प्रबल होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी और उद्देश्य की ओर आकर्षण होगा।

शुभ अंक: 6 और 3
शुभ दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: पिंक
उपाय: जल के पास समय बिताकर अपनी अंतरात्मा से जुड़ें।

numerology-numbers-table-selective-focus_73944-29951

भाग्‍यांक 7:

इस माह 7 अंक वाले जातक मन को शांत करने का प्रयास करेंगे। परिवार के किसी सदस्‍य से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने विवेक का उपयोग करें, इससे आपका काम बेहतर तरीके से होगा । विवाहित हैं तो पार्टनर से पुराने मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

शुभ अंक: 7 और 5
शुभ दिन: शनिवार
शुभ रंग: भूरा
उपाय: नियमित ध्यान करें।

भाग्‍यांक 8:

इस माह अंक 8 वालों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यस्‍थल पर प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। आपको व्‍यापर में लाभ प्राप्‍त हो सकता है। आपने धयान को अपने काम पर केंद्रित करें।

शुभ अंक:2 और 7
शुभ दिन: बुधवार
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को चारा खिलाएं।

भाग्‍यांक 9:

इस माह अंक 9 के जातकों के लिए करियर पर फिर से विचार करने का समय है। आप जिस फील्‍ड में उसे बदलना चाहते हैं, तो इस माह आप ऐसा कर सकते हैं। विवाहित हैं तो पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं, तो आपको उसे समझने का प्रयास करना चाहिए।

शुभ अंक: 4 और 6
शुभ दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: चमकीला , गोल्‍डन
उपाय: सफेद मिठाई दान करें।

उपाय: रोज़ सुबह 3 धन्यवादपूर्ण बातें लिखें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP