Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:23 PM IST

Janmashtami 2024 Upay: जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार आजमाएं ये उपाय, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

जन्माष्टमी के दिन यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए कुछ विशेष ज्योतिष उपाय आजमाते हैं तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और समृद्धि आ सकती है।
Updated:- 2024-08-23, 19:54 IST
astro remedies as per sun signs

हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और आधी रात में कृष्ण जी के जन्म के समय पूजन किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि यदि आप जन्माष्टमी के दिन कुछ ज्योतिष उपाय आजमाते हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कान्हा का भव्य श्रृंगार किया जाता है।

यदि आप भी इस साल जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाएंगे तो आपके घर में समृद्धि बनी रहेगी और मनोकामनाओं को पूर्ति होगी। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से। 

मेष राशि

मेष राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कान्हा से साथ हनुमान जी का भी पूजन करेंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए यदि आप इस दिन श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएंगी तो आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि आप इस दिन पूजा के समय नारंगी वस्त्र धारण करेंगे तो आपके लिए शुभ फलदायी हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Janmashtami 2024: मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम...जानें कब है यह पर्व, शुभ मुहूर्त और इसके इतिहास की खास बातें

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और यदि आप जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को सफ़ेद मक्खन का भोग लगाएंगे तो आपको इसका लाभ मिलेगा और मनोकामनाओं को पूर्ति होगी। साथ ही, आप यदि इस दिन लड्डू गोपाल को सिल्वर कलर के कपड़े पहनाती हैं और माखन मिश्री के साथ पंचामृत का भोग लगाती हैं तो इसके शुभ फल मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि

haldi ka tilak to lord krishna

मिथुन राशि के जातक यदि लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी का भोग लगाएंगे तो उनके बिगड़े काम बन सकते हैं। इस दिन आप कृष्ण जी को लाल वस्त्रों से सुसज्जित करें। यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो आप कान्हा को लाल चुनरी चढ़ाएं, इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आप कान्हा को हल्दी का तिलक लगाएं। 

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अगर जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराते हैं और कान्हा को शंख से स्नान कराते हैं तो उनके जीवन में समृद्धि आ सकती है। इस दिन आप यदि आप कान्हा को माखन मिश्री का भोग लगाएंगे तो जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान देंगे तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन दान में चावल, चीनी या किसी अन्य सफेद अनाज का दान कर सकते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

कन्या राशि

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यदि आप लड्डू गोपाल को दूध से स्नान कराएंगे और उन्हें गुलाबी वस्त्रों से सजाती हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। आप इस दिन पूजा के समय भी गुलाबी या लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। कान्हा को जब आप दूध से स्नान कराएं उसके बाद गंगाजल से जरूर स्नान कराएं। 

तुला राशि 

janmashtami  upay for prosperity

तुला राशि के लोग यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा को सफेद पीले फूल अर्पित करेंगे और किसी सफेद मिठाई का भोग लगाएंगे तो सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन कान्हा को स्नान कराने के बाद चंदन का तिलक जरूर लगाएं।  

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करने के साथ उन्हें भोग अर्पित करना चाहिए। आप इस दिन यदि लड्डू गोपाल को भोग में पीली मिठाई चढाएंगी तो आपको इसके लाभ हो सकते हैं। आप जन्माष्टमी के दिन कान्हा को नारियल पानी से स्नान कराएं। आपको इसका लाभ मिलेगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Janmashtami 2024 : कब है कृष्ण जन्माष्टमी 25 या 26 अगस्त? यहां जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त समेत अन्य जानकारी

धनु राशि

धनु राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कृष्ण को दही का भोग लगाएंगे तो उन्हें समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आप इस दिन लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और इन्हीं रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करें। 

मकर राशि 

laddu gopal bhog

मकर राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कान्हा को भोग में आटे की पंजीरी के साथ पंचामृत चढ़ाते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन आप कान्हा को दही से स्नान भी कराएं तो शुभ फल मिलते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोग यदि जन्माष्टमी के दिन कान्हा के साथ राधा रानी की भी पूजा करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दिन आप लड्डू गोपाल को पंच मेवा का भोग भी लगाएं, इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

मीन राशि

मीन राशि के जातक यदि भगवान कृष्ण को दूध की बर्फी का भोग लगाते हैं तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं। आप इस दिन कान्हा को पंचामृत से स्नान जरूर कराएं और घर की समृद्धि की कामना करें। 

 

यदि आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन को यहां बताए उपाय आजमाती हैं तो सदैव खुशहाली बनी रहती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।