पर्स में रखें यह हरा पत्ता, धन की नहीं रहेगी कमी

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय और माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। यही वजह है कि ज्यादातर भारतीय घरों में आपको तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में देखने को मिल जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हर दिन तुलसी की पूजा करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि का प्रवाह बढ़ता है। इसके अलावा ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में तुलसी के ऐसे भी कई उपाय माने गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है। इन्हीं में से एक उपाय के बारे में हम यहां बात करने जा रहे हैं कि तुलसी के पत्तों को पर्स में रखे से क्या होता है।
पहली बार में सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन, ज्योतिष और वास्तुशास्त्र की नजर से देखा जाए तो पर्स में तुलसी का पत्ता रखना कई तरह से लाभकारी माना जाता है। आइए, यहां ज्योतिषाचार्य और पंडित श्री राधेश्याम मिश्रा से जानते हैं कि तुलसी का पत्ता पर्स में रखने से क्या होता है।
पर्स में तुलसी का पत्ता रखने से क्या होता है?
माता लक्ष्मी की कृपा
तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। ऐसे में अगर आप पर्स में तुलसी का पत्ता रखते हैं, तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हो सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा से धन और धान्य की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
टिक सकता है धन
धार्मिक मान्यताों में माता लक्ष्मी को चंचल माना गया है, वह बहुत कम लोगों के पास टिकटी हैं। यही वजह है कि बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि पैसा आता तो है लेकिन, टिकटा नहीं है। ऐसे में अगर आप पर्स में तुलसी का पत्ता रखते हैं, धन नहीं टिकने की समस्या भी कम हो सकती है।
बृहस्पति ग्रह को मिलती है मजबूती
तुलसी का संबंध भगवान विष्णु और बृहस्पति देव से माना गया है। बृहस्पति देव ही बृहस्पति ग्रह के गुरु हैं। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति नीचे हो या उसकी दशा चल रही हो, तो तुलसी का पत्ता साथ रखने या पर्स में रखने से शुभ प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही शिक्षा, विवेक, फैसला लेने की शक्ति और संतान सुख में सुधार हो सकता है।
केतु हो सकता है शांत
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, अगर आपकी कुंडली में केतु का कुप्रभाव है, तो तुलसी का पत्ता इसे कम करने में मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि केतु के नकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति को भ्रम, अवसाद, डर या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रहों का दोष
केतु के अलावा अन्य ग्रहों के अशांत होने या दोष होने पर भी तुलसी का पत्ता अपने साथ या पर्स में रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, तुलसी का पत्ता आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का कवच बनाता है, जो राहु-केतु, शनि आदि के दोष से रक्षा करने में मदद कर सकता है।
पर्स में तुलसी का पत्ता कैसे रखें?
पंडित जी के मुताबिक, अगर आप तुलसी का पत्ता पर्स में रखना चाहती हैं तो सबसे पहले सुबह स्नानदि करें और फिर तुलसी का पूजन करें। पूजन के बाद तुलसी के सामने हाथ जोड़ें और फिर उनसे धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए एक साफ पत्ता तोड़ लें।
अब आप चाहें तो इस पत्ते को सीधा पर्स में रख सकती हैं। या फिर लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर भी रख सकती हैं। लेकिन, जब भी तुलसी का पत्ता लें तो वह साफ और टूटा या गला हुआ न लें। वहीं, 7 से 15 दिन के बाद तुलसी का पत्ता बदल लें, जिससे उसकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Herzindagi
- पर्स में क्या रखने से लक्ष्मी आती है?
- तुलसी का पत्ता पर्स में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बन सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।