हिंदू धर्म में हर किसी का पूजा करने का तरीका अलग होता है। किसी को भगवान को घर में बालक की तरह रखना पसंद होता है, तो कुछ लोग भगवान की पूजा को साधना समझकर करते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो अपने घर की छत पर हनुमान जी के झंड़े को लगाते हैं। क्या छत के ऊपर झंड़े को लगाना सही होता है। इसके बारे में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने जानकारी हमारे साथ शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं क्या झंडा लगाना सही होता है।
घर के ऊपर हनुमान जी का झंडा लगाने का क्या होता है मतलब
जिस भी व्यक्ति ने अपने घर की छत पर हनुमान जी के झड़े को लगाया होता है। उसे मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, वैभव, एश्वर्य और शक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी उस घर के सारे रोगों से दूर रखते हैं और सदेव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इसलिए कई सारे लोग उनकी ध्वजा को अपने छत पर लगाते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद बना रहे।
हनुमान जी का झंड़ा छत के किस कोने पर लगाना चाहिए
जब भी आप हनुमान जी का झंडा लगाएं, तो इसे घर की छत पर दक्षिण पश्चिमी कोना में लगाएं। जब आप इस झंडे को लगाएं तो यह घर के सबसे ऊपर होना चाहिए, ताकि दूर से इसे देखा जा सके। इससे आपके घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, क्योंकि आपके ऊपर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन मंगलवार को ही क्यों माना जाता है? क्या है पूजा-विधि और महत्व
किस तरह का झंडा आपको अपनी छत पर लगाना चाहिए
- आप भगवा रंग के झंडे को लगाएं, जिस पर भगवान का चेहरा बना हो।
- आप बजरंगबली के पूरे चित्र का झंडा भी अपनी छत पर लगा सकते हैं।
- नए झंडे को आप तभी लगाएं। जब आप पुराने को उतारें।
- झंडे को हमेशा दो त्रिकोण वाला लगाएं।

आप झंडा अगर मंगलवार के दिन लगाएं, तो इससे आपके ऊपर ही कृपा बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। आपके घर का वातावरण भी शुद्ध बना रहेगा। बस आपको इसके लिए झंडा सही दिशा में लगाना होगा, ताकि हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।
इसे भी पढ़ें: भगवान शिव और हनुमान जी के बीच क्यों हुआ था युद्ध?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों