कैसे जन्में थे गांधारी के 100 पुत्र एक साथ?

पौराणिक कथा के अनुसार, गांधारी ने ऋषि व्यास की बहतु सेवा की थी जिससे प्रसन्न होकर ऋषि व्यास ने उन्हें दिव्य वरदान दिया था। वरदान यह था कि गांधारी 100 पुत्रों की माता बनेंगी।  

 
mystery of hundred sons of gandhari
mystery of hundred sons of gandhari

Kaise Hua Tha 100 Kauravo Ka Ek Sath Janm: आप सभी जानते ही होंगे कि गांधारी और धृतराष्ट्र के 100 पुत्र थे जिन्हें कौरव कहा गया। महाभारत में कौरव वंश से जुड़ी हर एक बात का विस्तार में उल्लेख मिलता है। ठीक ऐसे ही इस बात के बारे में भी बताया गया है कि आखिर कैसे गांधारी के 100 पुत्र एक साथ जन्में थे। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कैसे जन्में 100 कौरव?

पौराणिक कथा के अनुसार, गांधारी ने ऋषि व्यास की बहतु सेवा की थी जिससे प्रसन्न होकर ऋषि व्यास ने उन्हें दिव्य वरदान दिया था। वरदान यह था कि गांधारी 100 पुत्रों की माता बनेंगी।

how were hundred sons of gandhari born

इसके बाद समय आने पर गांधारी गर्भवती हुईं लेकिन महाभारत में यह उल्लेख मिलता है कि गांधारी 9 माह की बजाय 2 साल तक गर्भ धारण करके रही थीं। इस अबत से गांधारी बहुत डरी हुई थीं।

यह भी पढ़ें:घर में कहां नहीं रखनी चाहिए ज्वेलरी?

इसके बाद जब गांधारी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तब गांधारी की कोक से जन्मा था एक मांस का टुकड़ा यानी कि गांधारी को कोई संतान नहीं हुई बल्कि एक मांस के साधारण से टुकड़े ने जन्म लिया था।

इसके बाद गांधारी ने अपनी तपो शक्ति का प्रयोग करते हुए इस मांस के टुकड़े को 101 हिस्सों में विभाजित कर उन्हें मिट्टी के घड़ों में रख दिया। उन मांस के टुकड़ों से बच्चों का विकास हुआ।

यह भी पढ़ें:किसका अवतार थीं श्री कृष्ण की पत्नी सत्यभामा?

इसके बाद जब पांडवों में युधिष्ठिर का जन्म हुआ उसके बाद एक-एककर उन सभी घड़ों में से गांधारी की संतानें जन्म लेने लगीं। 100 घड़ों में जहां कौरव भाई जन्में तो एक घड़े से दुशाला का जन्म हुआ।

how were hundred sons of gandhari born at same time

महाभारत में इस बात का उल्लेख मिलता है कि कौरवों के जन्म में इतनी देरी इसलिए हुई थी क्योंकि पिछले जन्म में गांधारी ने जीव हत्या कर पाप कमाया था और उसी का फल उन्हें द्वापरयुग में मिला।

अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर कैसे हुआ था कौरवों का एक साथ जन्म तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कैसे गांधारी ने एक साथ दिया था 100 पुत्रों को जन्म और क्या है इसके पीछे का रहस्य। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP