Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आने वाले भक्तों पर कैसा होगा सूर्य और गुरु ग्रह का प्रभाव?

हिंदू धर्म में महाकुंभ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में महाकुंभ के दौरान सूर्य और गुरु ग्रह का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर कैसा पड़ने वाला है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-12-04, 17:25 IST
how the position of planets affects devotees during maha kumbh 2025

हिंदू धर्म में महाकुंभ को धार्मिक मेला के नाम से भी जाना जाताहै। यह हर साल 12 साल में लगता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में तिथि और ग्रहों को देखते हुए महाकुंभ मेले का आयोजन प्रमुख स्थानों पर ही किया जाता है। वहीं इस साल महाकुंभ प्रयागराज में लगने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ में शाही स्नान करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है और यहां तक की भगवान स्वयं महाकुंभ के दौरान पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। अब ऐसे में महाकुंभ के दौरान सभी भक्तों पर सूर्य और गुरु ग्रह का प्रभाव शुभ या अशुभ रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

महाकुंभ के दौरान वृषभ राशि में बृहस्पति होना शुभ या अशुभ?

guru grah

वृषभ राशि के लिए बृहस्पति ग्रह अष्टम भाव का कारक है, जो लाभ के लिए जाना जाता है। गुरु का वक्री होना सभी राशियों के लिए फ़ायदेमंद रह सकता है। गुरु के वक्री होने पर 12 राशि के लोगों को आर्थिक रूप से फ़ायदा मिल सकता है। गुरु के वक्री होने पर खराब संबंधों में सुधार होने की संभावना है। गुरु के वक्री होने से आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। गुरु के वक्री होने से व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। गुरु के वक्री होने से नौकरी करने वालों की कार्यशैली में सुधार आ सकता है। गुरु के वक्री होने से कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -   Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से लौटते समय घर ले आएं ये चीजें, सौभाग्य में होगी वृद्धि

महाकुंभ के दौरान मकर राशि में सूर्य का होना शुभ या अशुभ?

lord sun

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान दिया गया है. सूर्य के शुभ होने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। आपको बता दें, मकर राशि, सूर्य देव की उच्च राशि है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को भी फ़ायदा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Maha Kumbh 2025 Daan: महाकुंभ के दौरान इन चीजों का जरूर करें दान, आएगा सौभाग्य

सूर्य के मकर राशि में आने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ता है। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति का पावन पर्व भी मनाया जाता है। सूर्य के मकर राशि में आने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।