इससे ज्यादा दिन बांधा हुआ कलावा होता है अशुभ, जानिए महीनों हाथ में रक्षा सूत्र पहनने का क्या होता है असर

Hath Mein Kab Tak Kalava Bandhna Chahiye: कलावे को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। कलावे को रक्षा सूत्र के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कलावे में त्रिदेवों यानी कि भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्म देव का वास माना गया है। ऐसा कहते हैं कि कलावे में त्रिदेवियां भी स्थापित हैं। कलावे में लगनी वाली गांठ में मन लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां पार्वती का स्थान होता है। यही कारण है कि कलावे को धारण करने से लेकर उसे उतारने तक से जुड़े कई नियम शास्त्रों में बताये गए हैं। ठीक ऐसे ही कलावा कितने दिन तक पहन ना चाहिए, इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
कितने दिन बांधे रखना चाहिए कलावा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हाथ में कलावा सिर्फ 21 दिन के लिए बांधना चाहिए। 21 दिन इसलिए क्योंकि अमूमन तौर पर इतने दिन में कलावे का रंग उतरने लगता है और कलावा कभी भी उतरे हुए रंग का नहीं पहन ना चाहिए। ऐसा कलावा अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: घर के मुख्य दरवाजे पर नमक की पोटली बांधने से क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा भी बताया गया है कि ऐसा कलावा जिसका रंग उतर चूका हो या फिर जिस कलावे के धागे निकलने लगे हों, उसे पहनने पर ग्रह दोष लगता है। ग्रह अशांत होते हैं और ग्रहों की कृपा व्यक्ति और उसके परिवार के ऊपर से हटने लग जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा भी बताया गया है कि कलावे को अगर आप 21 दिन के बाद उतार रहे हैं तो उस उतरे हुए कलावे को किसी पेड़ पर या पौधे पर न चढ़ाएं न ही घर में रखें। बल्कि उस कलावे को मिट्टी में गाढ़ आएं। उतरा हुआ कलावा नकारात्मकता से पूर्ण होता है।
यह भी पढ़ें: कैसे मिला दशानन को 'रावण' नाम?
ऐसा माना जाता है कि कलावा जब भी हाथ से उतारा जाता है तो वह आपके भीतर और आपके आसपास की नकारात्मकता को लेकर ही उतरता है। एस एमें उस कलावे को न तो किसी और को पहनाना चाहिए और न ही उसे घर या घर के मंदिर में रखना चाहिए।
अगर आप भी कलावा धारण करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कलावा हाथ में कितने दिनों तक पहनना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- कलावा हाथ में कब नहीं बांधे रखना चाहिए?
- घर में किसी मृत्यु हो जाए तो उस समय कलावे को हाथ में बांधे नहीं रखना चाहिए बल्कि उसे उतारकर किसी पेड़ के नीचे रख आना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।