हिन्दू पंचांग में पूरे साल कई पर्व और शुभ दिन होते हैं, जिनमें पूजा-पाठ और व्रत रखने का खास महत्व होता है। तीज का पर्व भी हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 3 बार तीज मनाई जाती है। इस साल यानि 2025 में हरतालिका तीज 26 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत रखने का विधान है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और जीवनसाथी से मधुर रिश्तों के लिए इस दिन व्रत कथा भी पढ़ी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहती है और जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी सुधरते हैं। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से हरतालिका तीज की व्रत कथा के बारे में।
हरतालिका तीज की व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था।
12 हजार वर्षों तक मात्र बेलपत्र का सेवन करते हुए तपोग्नी में जलने के बाद भगवान शिव ने माता पार्वती की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
यह भी पढ़ें:हरतालिका तीज के दिन इस विधि से करें शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा, जानें पूजा सामग्री की जानकारी
इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत विवाह हुआ और भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश पहुंचे। कैलाश पहुंचने के बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को इस बात का बोध कराया कि संसार के हित में ऐसा कई बार होगा जब शिव-पार्वती को अलग होना पड़ेगा।
भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया कि उन्हें अलग-अलग रूपों में पुनः जन्म लेना पड़ेगा। यह सुन माता पार्वती ने हर जन्म में उन्हें शिव जी ही पति रूप में मिले इसके लिए तीज के व्रत का आरंभ किया। माता पार्वती ने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को साल का आखिरी व्रत रखा था।
यह भी पढ़ें:Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें?
तभी से साल का आखिरी तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल की तृतीया को रखा जाने लगा। ऐसी मान्यता है कि जो भी सुहागिन महिला हरतालिका तीज के दिन व्रत रखती है और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करती है उसका वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि, संपन्नता और सौभाग्य से भरा रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से हरतालिका तीज की व्रत कथा के बारे में जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों