अपनी राशि के अनुसार बालों में लगाएं तेल, चमक सकती है आपकी किस्मत

व्यक्ति के जीवन में हर एक चीज का बेहद खास महत्व होता है। जिसका संबंध ग्रहों से माना जाता है। ग्रहों की चाल का परिवर्तन होने से इसका शुभ और अशुभ परिणाम देखने को मिलता है। 

HAIR OIL UPDATES
HAIR OIL UPDATES

(zodiac hair oil)ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्र का व्यक्ति से बेहद संबंध होता है। ये जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन में देखने को मिलता है और ये शुभ और अशुभ दोनों तरीके से पड़ता है। वहीं जो चीजें आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर रहे हैं। वह भी ग्रहों को मुख्य रूप से प्रभावित करता है।

अब ऐसे में बालों में तेल लगाने के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि अपनी राशि के अनुसार बालों में तेल लगाने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अपनी राशि के हिसाब व्यक्ति को बालों में कौन से तेल लगाना शुभ माना जाता है।

मेष राशि के जातक लगाएं चमेला का तेल (Aries people should apply jasmine oil)

JASMINE OIL

मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को मंगल दोष से मुक्ति के लिए अपने बालों में चमेली का तेल लगाना चाहिए और चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि के जातक लगाएं जैतून का तेल (Taurus people should apply olive oil)

वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को शुक्रदोष से मुक्ति के लिए जैतून का तेल लगाना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि के जातक लगाएं ब्रह्मी का तेल ( Gemini people should apply Brahmi oil)

मिथुन राशि के जातकों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को बुध ग्रह के दोष से बचने के लिए ब्रह्मी का तेल लगाना चाहिए।

कर्क राशि के जातक लगाएं नारियल का तेल (Cancerians should apply coconut oil)

कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्र हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को चंद्रदोष से मुक्ति के लिए नारियल तेल लगाना चाहिए।

सिंह राशि के जातक लगाएं सूरजमुखी का तेल (Leo people should apply sunflower oil)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को सूर्यदोष से मु्क्ति के लिए सूरजमुखी का तेल लगाना चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि के जातक लगाएं चमेली का तेल (Virgo apply jasmine oil)

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए चमेली का तेल लगाएं।

तुला राशि के जातक लगाएं चमेली या सरसो का तेल ( Libra should apply jasmine or mustard oil)

तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक्र ग्रह है। अगर आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो चमेली या फिर सरसो का तेल अपने बालों में लगाएं।

वृश्चिक राशि के जातक लगाएं जैतून का तेल (Scorpio people should apply olive oil)

वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल है। इसलिए इस राशि के जातकों को जैतून का तेल लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

धनु राशि के जातक लगाएं चंदन का तेल (Sagittarius people should apply sandalwood oil)

धनु राशि के जातकों के स्वामी गुरु हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को चंदन का तेल लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

मकर राशि के जातक लगाएं लौंग का तेल (Capricorn people should apply clove oil)

मकर राशि के जातकों के स्वामी शनि हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को लौंग और सरसों का तेल लगाना से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि के जातक लगाएं तिल का तेल (People of Aquarius should apply sesame oil)

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को तिल का तेल या सरसों का तेल अवश्य लगाना चाहिए।

मीन राशि के जातक लगाएं नारियल और चंदन का तेल (Pisces should apply coconut and sandalwood oil)

COCONUT OIL

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को नारियल या चंदन का तेल लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

अपनी राशि के अनुसार बालों में तेल लगाएं और ग्रह दोष को दूर करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP