Sun Sep 13, 2026 | Updated 01:16 AM IST

Chandra Gochar: जल्द ही होने जा रहा है चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर, धनु समेत इन 2 राशियों को मिल सकता है अपार धन लाभ

किसी भी ग्रह का गोचर सभी राशियों के जीवन में बदलाव लाता है। अगर आप भी इस बारे में जानकारी लेना चाहती हैं कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में चंद्रमा होने वाला चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर जीवन में क्या असर डाल सकता है, तो यहां इसके बारे में जानें।
Updated:- 2025-08-28, 14:56 IST
image

चंद्रमा को भावनात्मक अभिव्यक्ति की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो चंद्रमा प्रत्येक राशि में लगभग ढाई दिन तक भ्रमण करता है और लगभग हर अट्ठाईस दिनों में बारह राशियों की अपनी यात्रा पूरी करता है। चंद्रमा की स्थिति को देखकर, ज्योतिष एक्सपर्ट आपके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जब चन्द्रमा किसी खास राशि में प्रवेश करता है तो उससे जुडी कुछ और राशियों की किस्मत पलट जाती है और उन राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू होने लगते हैं। ऐसे ही 30 अगस्त के दिन चंद्रमा राशि चक्र की आठवीं राशि यानी कि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है। ऐसे में कुछ अन्य राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। कुछ राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा और उनके जीवन की आर्थिक समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें चन्द्रमा के इस गोचर का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

चंद्रमा का राशि में गोचर क्या होता है

किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा जहां स्थित होता है, वहां से चंद्रमा का गोचर पहले, तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में होने से जीवन में सकारात्मक परिणाम होता है, वहीं किसी अन्य भाव में प्रवेश करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। इस तरह से चंद्रमा राशि चक्र का एक चक्कर 28 दिनों में पूरा करता है और वह एक राशि में लगभग 2.5 दिन व्यतीत करता है। चंद्रमा मन और भावनाओं से संबंधित होता है। इसकी तीव्र गति हमारे दैनिक स्वभाव और भावनाओं में उतार-चढ़ाव को दिखाती है।

chandrama ka gochar kya hai

चंद्रमा के गोचर से कन्या राशि को होगा धन लाभ

30 अगस्त को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है ऐसे में कन्या राशि को धन लाभ हो सकता है। चंद्रमा का यह गोचर कन्या राशि की नौकरी से लेकर व्यापार तक में लाभ दे सकता है। इस दौरान आप जो भी नया काम शुरू करेंगी उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी में खर्च करना चाहती हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। इस दौरान आपके रुके हुए काम सफल हो सकते हैं। अगर आप गणपति की आराधना करेंगी तो आपको इसके पूर्ण फल मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: 23 सितंबर को मंगल गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, डूब सकता है पैसा

चंद्रमा के गोचर से धनु राशि का करियर होगा उत्तम

धनु राशि पर चंद्रमा के गोचर का सकारात्मक प्रभाव हो सकता है और अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो इससे मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है और यदि आप नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच रही हैं तो आपके लिए यह समय उत्तम है। आपको किसी भी निवेश से लाभ हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको कोई भी खर्च सोच समझकर करना होगा।

dhanu rashi moon transit

चंद्रमा के गोचर से मकर राशि के रिश्ते होंगे मजबूत

30 अगस्त को चंद्रमा का गोचर मकर राशि के रिश्तों के लिए अच्छे फल दे सकता है। अगर आपको किसी रिश्ते में समस्या थी तो आपको जल्द ही इससे बहार आने में मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। यही नहीं आपको करियर में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं तो सफलता मिलने के योग हैं।

चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों के जीवन में शुभ फल लाने वाला है। अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई एक है तो आपकी किस्मत भी जल्द बदलने वाली है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।