Govardhan Puja Kab Hai 2023: कब है गोवर्धन पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Kab Hai Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान गोवर्धन यानी कि गिरिराज जी की पूजा का विधान है। साथ ही, श्री कृष्ण की पूजा भी की जाती है।
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान को 56 भोग लगाया जाता है। इस दिन गोवर्ध परिक्रमा करने का भी बहुत महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते है कि इस साल कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, क्या है इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
कब है गोवर्धन पूजा 2023?

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 13 नवंबर, दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 14 नवंबर, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा (गोवर्धन पूजा की संपूर्ण विधि) 14 नवंबर को मनाई जाएगी। हालांकि कुछ जगहों पर 14 तारीख को भाई दूज भी है। ऐसे में बता दें कि गोवर्धन पूजा का मुहूर्त इस दिन सुबह का है। वहीं, 2 बजे के बाद गोवर्धन पूजा की तिथि समाप्त हो जाएगी और भाई दूज की तिथि का आरंभ होगा। ऐसे में आप एक दिन दोनों त्योहार विधि पूर्वक मना पाएंगे। हालांकि उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज 15 तारीख को पड़ रहा है।
गोवर्धन पूजा 2023 शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा के दिन यानी कि 14 नवंबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक का है। यानी कि पूजा (पूजा-पाठ के नियम) की अवधि कुल 2 घटने 9 मिनट की होगी। वहीं, इस दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। शोभन योग 14 नवंबर को सुबह से दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक है। वहीं, अनुराधा नक्षत्र सुबह से लेकर 15 नवंबर की रात 3 बजकर 24 मिनट तक है।
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें, ज्योतिष से जानें
गोवर्धन पूजा 2023 महत्व

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गोवर्धन और श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते हैं। घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है। गोवर्धन भगवान का आशीर्वाद मिलता है। घर की उन्नति होती है, सुख-समृद्धि आती है, घर में सकारात्मकता का संचार होने लगता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, तंगी और कर्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं, सौभग्य में वृद्धि होती है, घर धन-धान्य से भरा रहता है।
आप इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा। साथ ही, यह भी जान लीजिए कि क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसे मनाने का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।