30-35 के बाद हो सकती है इन तारीखों में जन्मी लड़कियों की शादी, ज्योतिष एक्सपर्ट ने बताया कारण

अंक ज्योतिष के माध्यम से अक्सर लोग अपनी नौकरी, करियर, व्यापार, परिवार आदि चीजों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। जन्म तिथि के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के एक्यूरेट भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। 
image
image

अंक ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है क्योंकि अंकों की गणना के अनुसार ग्रह की स्थिति का पता चलता है और ग्रहों के माध्यम से यह जानने में आता है कि कौन सी घटनाएं आगे जीवन में जन्म लेने वाली हैं और कैसा होगा उनका प्रभाव।

तभी तो अंक ज्योतिष के माध्यम से अक्सर लोग अपनी नौकरी, करियर, व्यापार, परिवार आदि चीजों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जन्म तिथि के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के एक्यूरेट भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है।

इसी कड़ी में हमारे एक्सपर्ट ने हमें बताया कि कौन सी ऐसी तिथियां होती हैं जिनमें जन्मी लडकियों की शादी लेट होती है या फिर वह खुद अपनी मर्जी से देर से शादी करना पसंद करती हैं। आइये आपको भी बताते हैं इस बारे में विस्तार से और साथ ही, जानेंगे इसके पीछे का कारण।

किस डेट को जन्मी लड़कियों की होती है लेट मैरिज?

kis date pr janmi ladkiyo ki shadi der se hoti hai

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का मूलांक 8 होता है उनकी शादी लेट लिखी होती है। यानी कि जिन लड़कियों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनकी शादी देरी से होती है।

यह भी पढ़ें:मूलांक 1 वाले जरूर पहनें इन रंगों के वस्त्र, जीवन में मिलेगी सफलता

8 मूलांक वाली सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी लेट मैरिज करते हैं या उनकी शादी में भी देरी होती है, लेकिन मुख्य रूप से इस अंक का प्रभाव लड़कियों पर ज्यादा नजर आता है।

kis date pr janmi ladkiyo ki shadi hoti hai late

मूलांक 8 के ग्रह स्वामी शनिदेव हैं जो कर्मफल दाता कहलाते हैं। ऐसे में 8 नंबर वाली लड़कियों में स्वतः ही कर्म के प्रति जागरुकता ज्यादा होती है और भावुक निर्णय जल्दी नहीं ले पाती हैं।

यह भी पढ़ें:आपका भाग्यांक 4 है तो शादी के लिए कौन है अनुकूल, जानें अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी

8 नंबर वाली लड़कियों में अपने करियर के प्रति एक अलग सा जुनून होता है तो उन्हें किसी भी अन्य दिशा में सोचने का समय ही नहीं देता है। ऐसे में प्रेम संबंधों को समझने की क्षमता इनमें कम होती है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस डेट पर जन्मी लडकियां देरी से विवाह करती हैं और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP