Ganpati Visarjan Mantra: सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए गणपति विसर्जन के दिन करें इन मंत्रों का जाप

गणेश चतुर्थी के दौरान घर-घर में गणपति विराजे और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाई। अब अनंत चतुर्दशी पर यानी कि कल 28 सितंबर को गणेश भगवान का विसर्जन किया जाएगा। 

 
ganpati visarjan ke  mantra

Ganesh Visarjan Mantra: गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में गणपति विराजे और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाई।

वहीं, अब अनंत चतुर्दशी पर यानी कि कल 28 सितंबर को गणेश भगवान का विसर्जन किया जाएगा और बप्पा से अगले बरस आने की प्रार्थना होगी।

माना जाता है कि जितने हर्षोल्लास के साथ गणपति जी को घर में सथापित करते हैं उतने ही उत्साह के साथ गणेश जी का विसर्जन भी करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान कुछ मंत्रों का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। इससे शुभता बनी रहती है।

चलिए जानते हैं कि गणेश विसर्जन के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और साथ ही, जानेंगे कि क्या हैं इन मंत्रों के जाप से मिलने वाले लाभ।

गणपति विसर्जन के मंत्र (Ganpati Visarjan Mantra)

Ganpati Visarjan Mantra

  • ऊँ मोदाय नम:
  • ऊँ प्रमोदाय नम:
  • ऊँ सुमुखाय नम:
  • ऊँ दुर्मुखाय नम:
  • ऊँ अविध्यनाय नम:
  • ऊँ विघ्नकरत्ते नम:
  • ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा॥
  • ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥
  • ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥
  • गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥ श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥

गणपति विसर्जन के मंत्र के लाभ (Benefits Of Ganpati Visarjan Mantra)

Benefits Of Ganpati Visarjan Mantra

  • गणपति विसर्जन के समय इन मंत्रों का निरंतर जाप करने से घर में सख-समृद्धि (सुख-समृद्धि के उपाय) बनी रहती है।
  • बप्पा के जाने के बाद भी उनकी कृपा और उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बरसता रहता है।
  • घर से जाते-जाते गणेश जी सारे संकट अपने साथ ले जाते हैं और सुखों का घर में वास होता है।
  • मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से गणपति बप्पा अपनी शक्ति का एक अंश घर में छोड़ जाते हैं।
  • इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होने लग जाता है।

अगर आपने भी गणेश चतुर्थी के इन दस दिनों के दौरान गणपति बप्पा को घर में स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा की थी और अब अनंत चतुर्दशी के दिन उनका विसर्जन करने जा रहे हैं तो इस लेख में बताये गए मंत्रों का जाप अवश्य करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP