aaj ka panchang 13 december 2025

Aaj Ka Panchang 13 December 2025: शनिवार के दिन इस शुभ समय में चढ़ाएं शनिदेव को तेल, देखें आज का पंचांग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिन में 11:16 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा जो शुभ माना जाता है और उसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। करण में आज शाम 04:38 बजे तक गर रहेगा, उसके बाद रात में वणिज रहेगा और फिर भोर में विष्टि करण रहेगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-13, 07:01 IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है जो शाम 04:38 बजे तक रहेगी और उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिन में 11:16 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा जो शुभ माना जाता है और उसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा। करण में आज शाम 04:38 बजे तक गर रहेगा, उसके बाद रात में वणिज रहेगा और फिर भोर में विष्टि करण रहेगा। आज शनिवार होने के कारण शनिदेव की पूजा एवं उन्हें तेल अर्पित करना शुभ रहेगा, लेकिन शनिदेव को तेल चढ़ाने से पहले शुभ मुहूर्त अवश्य जान लें। ऐसे में आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।

आज का पंचांग 13 दिसंबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष कृष्ण नवमी(शाम 04:37 बजे)/दशमी हस्त शनिवार आयुष्मान गर

13 december 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 13 दिसंबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 07:05 बजे
सूर्यास्त शाम 05:26 बजे
चंद्रोदय  रात 01:56 बजे
चंद्रास्त दोपहर 01:17 बजे (अगले दिन)

आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 05:16 बजे से 06:10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:55 बजे से 12:36 बजे तक
विजय मुहूर्त  दोपहर 01:59 बजे से 02:40 बजे तक
गोधुली मुहूर्त शाम 05:26 बजे से 05:50 बजे तक

13 december 2025 ashubh muhurat

आज का अशुभ मुहूर्त 13 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल सुबह 09:40 बजे से 10:58 बजे तक
 यमगंड दोपहर 01:33 बजे से 02:51 बजे तक
गुलिक काल

सुबह 07:05 बजे से 08:23 बजे तक

आज व्रत और त्योहार 13 दिसंबर 2025

13 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन है और इस दिन कोई बड़ा व्रत या त्यौहार नहीं है बल्कि यह खरमास शुरू होने का दिन है। शाम 07:14 बजे सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे जिसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास की अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस दिन शनि देव की पूजा का महत्व अधिक है क्योंकि यह शनिवार है और इसी दिन से खरमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व शुरू हो जाएगा।

आज का उपाय 13 दिसंबर 2025

चूंकि यह शनिवार का दिन है और खरमास भी शुरू हो रहा है, इसलिए इस दिन शनि देव से संबंधित उपाय करना बहुत शुभ होगा। आपको शनिदेव के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा, आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और गरीबों या जरूरतमंदों को काला तिल, उड़द दाल या कंबल जैसी वस्तुओं का दान करना चाहिए। खरमास के दौरान दान और भगवान विष्णु की पूजा का महत्व बढ़ जाता है, इसलिए इस दिन से ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ शुरू करना विशेष फलदायी होगा।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;