ganga dussehra  ki puja samagri

Ganga Dussehra Puja Vidhi 2024: गंगा दशहरा पर इस विधि से करें पूजा, जानें मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Ganga Dussehra 2024 Puja Vidhi or Samagri: गंगा दशहरा के दिन पूजा सामग्री के तौर पर फूल, सिन्दूर, अक्षत, गुलाल, लाल फूल, लाल चंदन, गुड़, मिठाई, धूप, दीप, नैवेद्य, घी का दीपक, पान के पत्ते, आम्रपत्र, सुपारी सूत, नारियल, अनाज आदि शामिल कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-15, 23:00 IST

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा और गंगा स्नान का विशेष विधान है। इस साल गंगा दशहरा 16 जून, दिन रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं गंगा दशहरा की पूजा विदि, सामग्री और मंत्र के बारे में विस्तार से। 

गंगा दशहरा 2024 पूजा सामग्री (Ganga Dussehra 2024 Puja Samagri)

ganga dussehra  puja vidhi

गंगा दशहरा के दिन पूजा सामग्री के तौर पर फूल, सिन्दूर, अक्षत, गुलाल, लाल फूल, लाल चंदन, गुड़, मिठाई, धूप, दीप, नैवेद्य, घी का दीपक, पान के पत्ते, आम्रपत्र, सुपारी सूत, नारियल, अनाज आदि शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: पापों से मुक्ति दिलाने वाला गंगा दशहरा कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा दशहरा 2024 पूजा विधि (Ganga Dussehra 2024 Puja Vidhi)

गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर लें। अगर गंगा स्नान संभव न हो तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। फिर इसके बाद एक तांबे का कलश लें। उस कलश को शुद्ध जल से साफ कर लें और उसमें घी के दीपक को छोड़कर बताई गई अन्य सभी सामग्री भर लें। 

इसके बाद मां गंगा का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। अगर आप गंगा घाट पर मौजूद हैं तो मंत्र जाप करते हुए गंगा नदी में कलश की संपूर्ण सामग्री मां गंगा के निमित्त अर्पित कर दें। वहीं, अगर आप घर पर हैं तो मां गंगा के निमित्त उस कलश को किसी मंदिर में अर्पित कर दें। 

इसके बाद मां गंगा के स्वरूप का ध्यान करते हुए उनके निमित्त घी का दीपक जलाएं और मां गंगा की आरती गाएं। मां गंगा के स्तोत्र का पाठ करना न भूलें। इसके अलावा, गंगा चालीसा का पथ भी इस दिन अवश्य करें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होगा और पापों से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़े: Ganga Dussehra 2024 Ganga Aarti: गंगा दशहरा के दिन जरूर करें ये आरती, घर में बनी रहेगी बरकत

गंगा दशहरा 2024 पूजा मंत्र (Ganga Dussehra 2024 Puja Mantra)

ganga dussehra  puja samagri

ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।

गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।

गंगागंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि। मच्यते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति।। गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्। त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गंगा दशहरा के दिन किस विधि से करें पूजा और क्या है पूजा सामग्री एवं मंत्र।  अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;