
29 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है आज के दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है जो की सुबह 10:14 तक रहेगी इसके पक्ष दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी नवमी तिथि को संयम और मानसिक स्थिरता से जुड़ी हुई तिथि मानी जाती है। आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज सोमवार का दिन है और सोमवार का दिन है देव आदि देव महादेव को समर्पित होता है।
इस दिन अमृत योग का निर्माण हो रहा है जो की भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में आज के दिन किया गया शिव पूजन शुभ फल प्रदान करता है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में स्थित है और नक्षत्र की बात करें तो रेवती नक्षत्र सुबह 7:41 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा साथ ही साथ आज शिवयोग भी बन रहा है इस तरह से देखा जाए तो आज का दिन कुल मिलाकर की पूजन पाठ ही नहीं बल्कि आत्म चिंतन और मानसिक शुद्धि के लिए भी विशेष फलदाई है।आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष शुक्ल नवमी (सुबह 10:14 तक) | रेवती | सोमवार | शिव | कौलव |
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06 बजकर 50 मिनट |
| सूर्यास्त | शाम 05 बजकर 33 मिनट |
| चंद्रोदय | दोपहर 12 बजकर 50 मिनट |
| चंद्रास्त | रात 02 बजकर 11 मिनट |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 05 बजकर 31 मिनट से से 06 बजकर 19 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 05 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक |
| अमृत योग | सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक |
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 08:10 से 09:31 बजे तक |
| यमगंड | सुबह 10:51 से 12:12 बजे तक |
| गुलिक काल | दोपहर 01:32 से 02:52 बजे तक |

नवमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित है इस तिथि में जगत जननी मां भगवती का पूजन कर लेने मात्र से ही समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। और ऐसे में आज सोमवार का दिन है तो शिव और शक्ति की उपासना का यह एक अद्भुत सहयोग है। नवमी तिथि में शिव पूजन करने से व्यक्ति की निर्णय लेना की क्षमता में वृद्धि होती है। यह तिथि व्यक्ति को संघर्षों से मुक्ति प्रदान करती है।
सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है और नवमी तिथि भगवती दुर्गा की ऐसे में शिव और शक्ति की एक साथ पूजन करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। जो व्यक्ति किसी भी तरह की निर्णय लेने में असमर्थ हो या उसके जीवन में स्पष्ट नहीं आ रही किसी भी चीज को लेकर के तो सोमवार के दिन व्यक्ति शिव और शक्ति की एक साथ पूजन करता है तो उसे व्यक्ति के भीतर स्थिरता प्रदान होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन अगर दसवीं तिथि पड़ती है तो अमृत योग का निर्माण होता है और आज सुबह 10:14 के उपरांत 10वीं तिथि प्रारंभ हो जाएगी शिव पूजन के लिए विशेष समय प्रदोष काल का माना गया है तो प्रदोष काल में दशमी तिथि और सोमवार का सहयोग से अमृत योग का निर्माण होगा ऐसे में शिव और शक्ति की पूजन कर लेने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक चीज खत्म हो जाती हैं व्यक्ति संयमित रहना सीखना है।
पंचांग के अनुसार आज सोमवार के दिन रेवती नक्षत्र का समापन और अश्विनी नक्षत्र का प्रारंभ हो रहा है ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र को समापन और संतोष का प्रतीक माना जाता है यह नक्षत्र हमें यह संकेत देता है कि हमारे जीवन में जो भी है हमें उसमें संतुष्ट रहना चाहिए और अश्वनी नक्षत्र इसके विपरीत होता है यह एक नई शुरुआत का संकेत होता है जब एक ही दिन में रेवती और अश्विनी नक्षत्र की संधि होती है तो यह व्यक्ति को संदेश देता है कि आपके जीवन में जो भी कार्य चल रहा है। उससे पहले पूर्ण करके संतोष करें और फिर आगे के कार्य की शुरुआत करें यह आज के दिन की विशेषता होती है।
जब भी मीन राशि में चंद्रमा आता है तो चंद्रमा इमोशंस का कारक होता है इस दिन हमें अपने इमोशंस में कंट्रोल रखना चाहिए और किसी भी पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहिए ऐसा करने से हम सही निर्णय नहीं ले पाएंगे और किसी न किसी दुविधा में फंस सकते हैं। आज के दिन विशेष रूप से पूजन पाठ पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी तरह की बहस से बचना चाहिए धैर्यता पूर्वक निर्णय लेना चाहिए।
आज प्रदोष काल में भगवा शिव का विजन करना चाहिए। साथ में अर्धनारीश्वर स्त्रोत का आज करना चाहिए। आज विशेष रुप से सप्तशती जी 12वे अध्याय का पाठ करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मेडिटेशन करें और ॐ मंत्र का उच्चारण करें।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।