image

Aaj Ka Choghadiya 20 November 2025: गुरुवार के दिन करनी है विष्णु भगवान की विशेष पूजा, तो देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

गुरूवार के दिन अगर आप भी भगवान विष्णु की विशेष पूजा को घर में करने के बारे में विचार कर रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा सही समय में पूरी होगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 07:30 IST

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद खास होती है। इस पूजा में लोग पीले कपड़े और अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी जीवन में आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए गुरुवार के दिन विशेष पूजा रखने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा सही समय पर पूरी होगी। साथ ही आपको किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। आइए आर्टिकल में बताते हैं आपको विशेष मुहूर्त के बारे में।

1 - 2025-11-19T142808.409

आज का चौघड़िया मुहूर्त 20 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
शुभ  प्रातः 06:47 बजे से 08:07
रोग प्रातः 08:07 बजे से 09:27
उद्वेग प्रातः 09:27 बजे से 10:47
चर  सुबह 10:47 बजे से 12:07

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • शुभ: दिन की शुरुआत शुभ चौघड़िया से हो रही है। यह धार्मिक अनुष्ठानों, सामाजिक कार्यों और विवाह संबंधी चर्चाओं के लिए अच्छा है।
  • रोग: यह चौघड़िया रोग और विघ्न से जुड़ा होता है। इस समय में कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने, लेन-देन करने या स्वास्थ्य संबंधी नया उपचार शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग : यह समय अशुभ है, जो चिंता और मानसिक तनाव उत्पन्न करता है। महत्वपूर्ण बैठकों या कानूनी मामलों को इस अवधि में टाल देना चाहिए।
  • चर : यह चौघड़िया सामान्य तौर पर शुभ है। इसका उपयोग यात्रा शुरू करने, वाहन खरीदने या गतिशील कार्य करने के लिए किया जा सकता है।

3 - 2025-11-19T142804.081

20 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ : दोपहर 12:07 बजे से 01:27 तक है। यह चौघड़िया व्यापारिक गतिविधियों, धन का निवेश, और ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्तम है। इसमें किए गए प्रयास सफलता और समृद्धि दिलाते हैं।
  • अमृत : दोपहर 01:27 बजे से 02:47 तक है। यह चौघड़िया सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। किसी भी मांगलिक या स्थायी कार्य (जैसे गृह प्रवेश, नई शुरुआत) के लिए यह समय सबसे श्रेष्ठ है।
  • काल : दोपहर 02:47 बजे से 04:07 तक है। यह समय अशुभ है। इसे काल वेला भी कहा जाता है और इसमें कोई भी नया, महत्वपूर्ण या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
  • शुभ : शाम 04:07 बजे से 05:25 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया फिर से शुभ है। सूर्यास्त से पहले धार्मिक या सामाजिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए यह अनुकूल है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 20 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
अमृत  सायं 05:25 बजे से 07:05
चर  सायं 07:05 बजे से 08:45
रोग रात 08:45 बजे से 10:25
काल रात 10:25 बजे से 12:05

 



 
 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत : रात की शुरुआत अमृत चौघड़िया से हो रही है। यह आध्यात्मिक साधना, मंत्र दीक्षा लेने या किसी गुप्त कार्य को शुरू करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
  • चर: यह चौघड़िया सामान्य रूप से अनुकूल है। यह यात्रा शुरू करने या किसी गतिशील योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त है।
  • रोग : यह अशुभ समय है, जिससे कष्ट या परेशानी आ सकती है। इस दौरान महत्वपूर्ण निर्णय या बड़े काम टाल दें।
  • काल: यह काल वेला है, जो नकारात्मकता से जुड़ी है। इस समय किसी भी शुभ कार्य को करने से पूरी तरह बचें।

2 - 2025-11-19T142806.420

20 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ: रात 12:05 बजे से 01:45 तक है। रात के इस प्रहर में लाभ चौघड़िया ज्ञान, अध्ययन और भविष्य की योजना बनाने के लिए उत्तम है।
  • उद्वेग : रात 01:45 बजे से 03:26 तक है। यह अशुभ उद्वेग समय है। यह मानसिक अशांति और अनिश्चितता लाता है।
  • शुभ : सुबह 03:26 बजे से 05:06 तक है। यह चौघड़िया रात के प्रहर में धार्मिक और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ माना जाता है।
  • अमृत : सुबह 05:06 बजे से 06:47 तक है। रात का अंतिम चौघड़िया फिर से अमृत है, जो दिन की सकारात्मक शुरुआत के लिए आध्यात्मिक कार्यों को पूर्ण करने हेतु उपयुक्त है।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;