Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर घर में न लाएं ऐसी गणपति प्रतिमा, हो सकता है अशुभ

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व का आरंभ होने वाला है। इस दिन न सिर्फ पंडालों में बल्कि घरों में भी गणेश स्थापना की जाएगी। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में गणेश जी की कैसी प्रतिमा नहीं लानी चाहिए और क्या है उसके पीछे का कारण। तो चलिए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की कैसी मूर्ति घर लाने से बचना चाहिए।
गणेश चतुर्थी 2024 गणेश जी की कैसी प्रतिमा घर न लाएं
गणेश जी की खड़ी प्रतिमा घर लाने से बचना चाहिए। न सिर्फ गणेश चतुर्थी के दिन बल्कि सामान्य दिनों में भी गणेश जी की खड़ी प्रतिमा घर में नहीं लानी चाहिए।
इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि खड़ी मुद्रा वाली प्रतिमा अस्थाई होती है। यानी कि किसी भी देवी-देवता की खड़ी प्रतिमा घर में अल्प निवास को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी मनाने की क्या है परंपरा, जानें इतिहास और महत्व
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि घर में हमेशा गणेश जी की बैठी मुद्रा में ही प्रतिमा या तस्वीर लानी चाहिए क्योंकि खड़ी मुद्रा में गणपति अशुभ घर के लिए अशुभ होते हैं।
गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। उनकी प्रतिमा की स्थापना घर में की जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आने वाले विघ्न दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन घर के किस स्थान पर बप्पा की स्थापना करना है सबसे ज्यादा शुभ?
ऐसे में अगर गणेश जी की खड़ी मुद्रा में प्रतिमा घर लाई जाए तो यह उनके थोड़े समय के लिए ही घर में निवास को दर्शाता है जबकि बैठी मुद्रा के गणेश जी स्थाई निवास करते हैं।
इसके अलावा, गणेश जी की जिस प्रतिमा में उनकी भौहें यानी कि ऑयब्रोज़ उठी हुई होती हैं ऐसी प्रतिमा भी घर नहीं लानी चाहिए। ऐसी प्रतिमा उनके क्रोधी स्वरूप को दर्शाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की कैसी प्रतिमा घर लाने से बचना चाहिए और क्या है उसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।