Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी से पहले जरूर खरीदें ये चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-08-29, 23:00 IST
Ganesh Chaturthi  what Should we purchase for prosperity

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। गणेश चतुर्थी को गणेशोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। बता दें, इस साल गणेश उत्सव 07 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। सभी देवी-देवताओं से पहले बप्पा की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में गणेश चतुर्थी से पहले किन चीजों का खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

गणेश चतुर्थी से पहले घर लाएं शंख 

how to clean shankh conch shell

शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दौरान शंख बजाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। शंख को वास्तु दोष निवारण का एक प्रभावी उपाय माना जाता है। इसे घर में सही दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं गणेष चतुर्थी से पहले शंख को खरीदने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। 

गणेश चतुर्थी से पहले घर लाएं हरे वस्त्र 

हरा रंग प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि भगवान गणेश को हरा रंग बहुत प्रिय है। इसलिए, गणेश चतुर्थी के दौरान हरे रंग के वस्त्र पहनकर या गणेश जी को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही गणेश चतुर्थी से पहले हरे रंग का वस्त्र अवश्य खरीदें। 

इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2024: बप्पा की प्रतिमा को घर लाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

गणेश चतुर्थी से पहले घर लाएं चांदी का कलश 

चांदी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी को धन के देवता भी माना जाता है, इसलिए चांदी का कलश लाकर घर में धन की वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, आप इस दिन चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

गणेश चतुर्थी से पहले घर लाएं इलायची

Cardamom Farming

इलायची को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इलायची को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने की शक्ति मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि गणेश जी को इलायची बहुत पसंद है। इसलिए, इलायची को गणेश जी को अर्पित किया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन एक लाल कपड़े में 5 इलायची बांधकर अपने धन रखने वाले स्थान पर रखें, इससे धन में वृद्धि होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।