
भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गाय को केवल एक पशु नहीं बल्कि माता का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उनकी सेवा करना सीधे तौर पर ईश्वर की सेवा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की शांति और जीवन में खुशहाली के लिए गौ-सेवा को सबसे उत्तम उपाय बताया गया है। विशेष रूप से जब बात सूर्य ग्रह की हो जो मान-सम्मान, करियर और सफलता के कारक हैं तो गाय की सेवा का महत्व और भी बढ़ जाता है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है या आप सूर्य के इस साल में अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहते हैं तो गाय को सूर्य से संबंधित चीजें खिलाना आपके भाग्य के द्वार खोल सकता है। आइये जानत हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह हमारे जीवन में तेज, आत्मविश्वास और प्रशासनिक सफलता का प्रतीक है। जब हम गाय की सेवा करते हैं तो हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार का दिन विशेष माना जाता है, लेकिन अगर आप रोजाना कुछ खास चीजें गाय को खिलाते हैं तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इससे न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि समाज में आपका रुतबा भी बढ़ता है।

सूर्य देव का मुख्य अनाज गेहूं माना जाता है। अगर आप अपने करियर में बाधाओं का सामना कर रहे हैं या आपको समाज में वह मान-सम्मान नहीं मिल रहा जिसके आप हकदार हैं तो रोजाना गाय को गेहूं खिलाना शुरू करें।
आप गेहूं को भिगोकर या इसके आटे की रोटी बनाकर गाय को दे सकते हैं। यह उपाय आपके भीतर आत्मविश्वास जगाता है और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें- जीवन में एक बार गौशाला में जरूर करना चाहिए इस चीज का दान, घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि
गुड़ को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। गाय को रोजाना गुड़ खिलाने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति बलवान होती है। ज्योतिष के अनुसार, गुड़ खिलाने से न केवल स्वास्थ्य में सुधार होता है बल्कि रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।
अगर आप सुबह के समय गाय को गुड़ और रोटी खिलाते हैं, तो यह आपके पूरे दिन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है और आपके मार्ग में आने वाली बाधाएं कम होती हैं।

शकरकंद का संबंध भी पृथ्वी की ऊर्जा और सूर्य की गर्मी से माना जाता है। इसे गाय को खिलाने से जीवन में स्थिरता आती है। अक्सर लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिलता।
ऐसे में गाय को शकरकंद खिलाना आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोलता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली की तलाश में हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी गाय को बच्चा देते हुए देखा है? जानें ऐसी गाय को क्या कहते हैं और इससे जुड़े संकेत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।