auspicious ghats of banaras

बनारस के इन 5 प्रसिद्ध घाटों के दर्शन से मिट जाता है बड़े से बड़ा पाप

धर्म नगरी बनारस में यूं तो बहुत कुछ विशेष और अद्भुत है, लेकिन यहां मौजूद 84 घाट विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। बनारस में मौजूद हर एक घाट की अपनी एक कहानी है और अपना एक महत्व है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 16:30 IST

Banaras Ke Ghat: बनारस उर्फ काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी-विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भी स्थापित है। धर्म नगरी बनारस में यूं तो बहुत कुछ विशेष और अद्भुत है, लेकिन यहां मौजूद 84 घाट विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। बनारस में मौजूद हर एक घाट की अपनी एक कहानी है और अपना एक महत्व है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बनारस के कौन से वो पांच घाट हैं जिनके दर्शन करने से व्यक्ति अपने पापों से छुटकारा पा सकता है। 

मणिकर्णिका घाट

ghats of banaras

मणिकर्णिका घाट बनारस का सबसे पुराना घाट माना जाता है। इस घाट पर अंतिम संस्कार किया जाता है। इस घाट को लेकर ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति बनारस जाकर इस घाट के दर्शन करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु के बाद उसे कष्ट नहीं भुगतना पड़ता है।  

यह भी पढ़ें: नियमित पूजा में न करें ये गलतियां, लग सकता है दोष

राजा घाट

राजा घाट पर मां गंगा की आराधना के दौरान तेल दीप का उत्सव मनाया जाता है। इस घाट के दक्षिणी भाग में अन्नपूर्णा मठ मौजूद है। इस घाट को लेकर ऐसा कहा जाता है कि यहां आने वाले व्यक्ति को मां गंगा के समीप होने का आभास होता है। साथ, ही व्यक्ति के पाप भी मिट जाते हैं। 

ghats of kashi name

अस्सी घाट

अस्सी घाट को लेकर एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार मां दुर्गा ने इस स्थान पर शुंभ और निशुंभ का वध करने के बाद अपनी तलवार यहां फेंकी थी। जिस नदी में तलवार गिरी थी उसे असी नदी के नाम से जाना जाता है और अस्सी नदी के संगम को अस्सी घाट के नाम से जानते हैं।  

यह भी पढ़ें: क्या चप्पल पहनकर नहाना सही है?

गंगा महल घाट

गंगा महल घाट अब घाट न रहकर शैक्षणिक संस्थानों यानी कि विश्वविद्यालय के रूप में उपयोग में लाया जाता है, लेकिन अब भी इस घाट का धार्मिक महत्व मौजूद है। ऐसा कहते हैं कि इस घाट के दर्शन करने से व्यक्ति को उसके पापों और दुष्कर्मों से छुटकारा मिल जाता है। 

ललिता घाट

ललिता घाट पर भगवान शिव के ही स्वरूप भगवान पशुपतिश्वर का मंदिर स्थापित है। ऐसा माना जाता है कि जो भी कोई इस घाट के दर्शन कर भगवन शिव के इस रूप के दर्शन करता है उसे आजीवन के लिए भगवान शिव का साथ मिलता है और मृत्यु के बाद शिव स्थान की प्राप्ति होती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बनारस के वो कौन से पांच घाट हैं जिनके दर्शन करने मात्र से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;