darsha amavasya  ka mahatva

Darsha Amavasya 2024: कब है ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

शास्त्रों में&nbsp; बताया गया है कि हर अमावस्या से पहले एक दर्श अमावस्या पड़ती है जो तांत्रिकों या साधु-संतों की मानी जाती है। ज्येष्ठ अमावस्या से पहले भी दर्श अमावस्या पड़ रही है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 14:14 IST

Darsha Amavasya 2024 Date Aur Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली अमावस्या जो इस साल 6 जून, दिन गुरुवार को पड़ रही है। ठीक ऐसे ही शास्त्रों में बताया गया है कि हर अमावस्या से पहले एक दर्श अमावस्या पड़ती है जो तांत्रिकों या साधु-संतों की मानी जाती है। ज्येष्ठ अमावस्या से पहले भी दर्श अमावस्या पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या की तिथि इस दिन पूजा का मुहूर्त एवं इसका महत्व क्या है। 

ज्येष्ठ दर्श अमावस्या 2024 कब है? (Jyeshtha Darsha Amavasya 2024 Kab Hai?)

darsha amavasya  ka muhurat

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या का शुभारंभ 4 जून, दिन मंगलवार को रात 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 5 जून, दिन बुधवार को को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ माह की अमावस्या से पहले दर्श अमावस्या 5 जून को पड़ेगी।   

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन जरूर करें इन देवी-देवताओं की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

ज्येष्ठ दर्श अमावस्या 2024 पूजा मुहूर्त (Jyeshtha Darsha Amavasya 2024 Puja Muhurat) 

ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या के दिन तांत्रिकों और साधु-संतों द्वारा पूजा की जाती है। इस दिन गृहस्थी पूजा नहीं करते हैं। हालांकि अगर आप इस दिन पितृ तर्पण करना चाहें तो उसके लिए दर्श अमावस्या उत्तम मानी जाती है। ऐसे में पितृ तर्पण के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक का समय शुभ है। 

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

ज्येष्ठ दर्श अमावस्या 2024 महत्व (Jyeshtha Darsha Amavasya 2024 Mahatva)   

darsha amavasya  ki tithi

ज्येष्ठ माह की दर्श अमावस्या के दिन पितृ तर्पण का खासा महत्व माना गया है। मान्यता है कि दर्श अमावस्या के दिन पीतों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितृ प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास स्थापित होता है।

 

आप इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है दर्श अमावस्या और क्या है इस दिन पूजा का मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;