Jyeshtha Amavasya  which god and goddess should be worshipped

Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन जरूर करें इन देवी-देवताओं की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

ज्येष्ठ अमावस्या, जिसे निर्जला अमावस्या और वट सावित्री अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को पड़ता है। 
Editorial
Updated:- 2024-06-04, 09:41 IST

(Jyeshtha Amavasya 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ अमावस्या का पर्व 06 जून को मनाया जाएगा। अमावस्या का दिन गंगा स्नान, पितृ तर्पण, पितृ पूजा, पिंड दान और ब्राह्मणों को भोजन कराने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए भी ज्येष्ठ अमावस्या उत्तम माना जाता है। अब ऐसे में इस अमावस्या तिथि के दिन किन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा (Worship Lord Vishnu and Maa Lakshmi)

   n

ज्येष्ठ अमावस्या  के दिन  भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की  पूजा  करने  से  धन,  वैभव  और  समृद्धि  की  प्राप्ति  होती  है। ज्येष्ठ अमावस्या  के दिन  भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की  पूजा  करने  से  धन,  वैभव  और  समृद्धि  की  प्राप्ति  होती  है। इस दिन अगर आप श्रीहरि और धन की देवी की पूजा कर रहे हैं, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद कर सकते हैं। 

भगवान शिव और माता पार्वती की करें पूजा (Worship lord shiva and maa parvati)

भगवान शिव और माता पार्वती की  पूजा  करने  से  सुख,  शांति  और  समृद्धि  की  प्राप्ति  होती  है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है और अविवाहित लोगों के प्रेम विवाह के भी योग बनते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2024 Shani Puja: ज्येष्ठ अमावस्या पर बन रहा शनि जयंती का योग, ऐसे करें कर्मफलदाता की पूजा

शनिदेव की करें पूजा (Worship Shanidev)

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिदेव के लिए दान करना भी बहुत पुण्यकारी माना जाता है। शनिदेव को तेल अर्पित करते समय, ध्यान रखें कि तेल की धार पतली हो।

इसे जरूर पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

हनुमान जी की करें पूजा (Worship lord Hanuman)

How to do lord Hanuman puja at home

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में स्थित दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके काम में किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है, तो हनुमान जी की पूजा से लाभ हो सकता है। 

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;