(daily horoscope 26 December 2023) ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से व्यक्ति के आने वाले भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर ग्रह का राशि परिवर्तन होता है। जिससे व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आज मंगलवार का दिन है। जो बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को मांगलिक दोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल) (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप बाहर जाने की यात्रा बना रहे हैं, तो आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं और आपके आय में भी वृद्धि हो सकती है। तनाव लेने से बचें और अपना काम मन लगाकर करें। इससे सफलता मिल सकती है।(मेष राशिफल)
वृषभ राशि (20 अप्रैल - 20 मई) (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा रहने वाला है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आलस्य त्यागें और मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें।(वृषभ राशिफल)
मिथुन राशि (21 मई - 20 जून) (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातक अपने आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दें। खर्च करने से बचें और करीबी रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद करने से बचने की आवश्यकता है। शांतिपूर्ण माहौल आपकी मानसिक स्थिति को खुश रखेगा।(मिथुन राशिफल)
कर्क राशि (21 जून - 22 जुलाई) (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ संबंध को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी मुलाकात किसी पुरानी मित्र से हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।(कर्क राशिफल)
सिंह राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों को अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके दिनचर्या में भी सुधार हो सकता है।(सिंह राशिफल)
कन्या राशि (23 जुलाई - 22 अगस्त) (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को पैसों की लेन-देन करने से बचना चाहिए। वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अनुशासित होकर काम करें और ऋण व्यापार से बचें। व्यावसिक स्थितियां मजबूत हो सकती है।(कन्या राशिफल)
तुला राशि (23 सितंबर - 22 अक्टूबर) (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपकी मुलाकात अनुभवी शख्स से हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति भी हो सकती है। अहंकार करने से बचें।(तुला राशिफल)
वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वाहन या घर के लेन-देन पर विचार करें और गलतफहमी से बचें। विचार-विमर्श करें और अपनी योजनाओं पर मन लगाकर काम करें।(वृश्चिक राशिफल)
धनु राशि (22 नवंबर - 21 दिसंबर) (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली माना जा रहा है। झूठी अफवाहों से बचें और दूसरों की राय लेने बचें। मीडिया और ऑनलाइन व्यवसाय आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। (धनु राशिफल)
मकर राशि (22 दिसंबर - 19 जनवरी) (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक माना जा रहा है। घर के माहौल को बदलें और अपनी वाणी पर भी संयम रखें। व्यापार मध्य रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। गलत खान-पान से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए इससे बचें।(मकर राशिफल)
कुंभ राशि (20 जनवरी - 18 फरवरी) (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिल सकता है। मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है।(कुंभ राशिफल)
मीन राशि (19 फरवरी - 20 मार्च) (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कहीं से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। आप कहीं बाहर जाने की योजना भी बना सकते हैं।(मीन राशिफल)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों