Tue Sep 15, 2026 | Updated 08:45 AM IST

Aaj Ka Rashifal 2 January 2024: इन 5 राशियों का खुलेगा भाग्य, होगी धन की वर्षा

राशिफल जानने के बारे में हर कोई इच्छुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिनांक 2 जनवरी का दैनिक राशिफल लेकर आए हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा होने वाला है। 
Updated:- 2024-01-02, 08:55 IST
 jan  pics

नए साल की शुरुआत होते ही हम नई-नई योजनाएं बनाने लग जाते हैं। मगर क्‍या हमारी सारी योजनाएं सफल होंगी। कहीं हमें किसी चुनौती का सामना तो नहीं करना है। साल का पहला दिन तो केवल सेलिब्रेशन में बीत गया, मगर अब दूसरे दिन से योजनाओं को साकार रूप देने का कार्य भी शुरू करना है। ऐसे में हमारे लिए यह दिन कितना सफल और असफल रहेगा, यदि आप भी यह जानना चाहते हैं, तो आपको भी ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी द्वारा प्रस्तुत यह दैनिक राशिफल पढ़ें।

weekly horoscope  january  taries and taurus zodiac new

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल):

मेष राशि के जातकों का आज व्यावहारिक कौशल और समझ उन्‍हें किसी अधूरे काम को पूरा करने में मदद करेगी। दूसरे लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। भले ही आपके पास बहुत सारा काम हो, फिर भी आप अपने परिवार को प्राथमिकता देंगे और यह बहुत अच्‍छी बात है क्‍योंकि आपको जो भी तनाव है, वह इससे दूर हो जाएगा। आपके बच्चों की किसी भी समस्या के समाधान में आपका योगदान आवश्यक है, इसलिए बच्‍चों से बात करें और उन्‍हें अच्‍छी बातें समझाएं। साझेदारी वाले व्यवसायों में एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है।

वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई):

वृषभ राशि के जातकों को आज किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, परिवार के साथ आप शॉपिंग पर जा सकते हैं और आपके कुछ फिजूल पैसे भी खर्च हो सकते हैं। हो सकता है कि दोस्तों के साथ आपको बाहर जाना पड़े। यह किसी जरूरी काम के लिए ही आपको करना होगा। घर में बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें। अपने क्रोध को काबू में रखें। कोई भी नई व्यावसायिक योजना बनाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

weekly horoscope  january  gemini and cancer zodiac

मिथुन (21 मई - 20 जून):

मिथुन राशि के जातक आज किसी विशेष विषय पर ध्यान केंद्रित करें और मानसिक शांति के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में लगे लोगों के साथ समय बिताएं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और न ही जमीन की खरीद-फरोख्त की योजना बनाएं। व्यवसाय में चुनौतियों की अपेक्षा करें, लेकिन घर में ख़ुशी रहेगी।

कर्क (21 जून - 22 जुलाई):

कर्क राशि के जातक आज आराम करने के लिए अपनी रुचि की गतिविधियों में व्‍यस्‍त रहेंगे। परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आज हल हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, नहीं तो किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। आप अपने किसी करीबी के वैवाहिक जीवन की समस्याओं को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। दूसरों की जिंदगी में दखल देने के स्‍थान पर आपको अपने जीवने को बेहतर बनने का प्रयास करना चाहिए। 

weekly horoscope  january  leo and virgo zodiac

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त):

सिंह राशि के जातक आज अपने घर में कुछ छोटा-मोटा बदलाव कर सकते हैं। आपके लिए समय के साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी भी है। अपने हर काम में अत्यधिक अनुशासित और सख्त होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी।

कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजन से भरा हुआ है। रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों की मौजूदगी से आपका घर आज ख़ुशियों से भरा रहेगा। संतान से  संबंधित जो भी चिंताएं हैं वह दूर होंगी। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर समय बिता सकते हैं। विवादों से बचें, क्योंकि इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। धैर्य और संयम से निर्णय लें।

weekly horoscope  january  libra scorpio

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर):

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहत ही अच्‍छा रहेगा। आपको किसी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं, आपको अपना कार्य कौशल दिखाने का भी मौका मिलने की उम्मीद है। आज आप आत्ममंथन करें और अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। अपने साथ थोड़ा सा समय व्‍य‍तीत करें। इससे आपको बहुत अच्‍छा महसूस होगा। आज क्रोध करने से बचें, क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है। बच्चों से संबंधित नकारात्मक समाचार आपको चिंतित कर सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर):

वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ पुरानी बातों को लेकर चिंताएं रहेंगे। मगर आप अपना तनाव दूर करने के लिए आप खुद ही प्रयास करेंगे। भाई के साथ आपके संबंध अच्‍छे रहेंगे, मगर किसी बात पर आपका मनमुटाव भी हो सकता है। अपने भाई के विचारों को समझें और उनका सम्‍मान करें। आज आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं, इससे आपको मन की शांति भी मिलेगी। 

weekly horoscope  january   sagittarius and capricorn

धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर):

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहदअनुकूल है। यदि आप आज से किसी खास प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी।आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग बहुत अधिक प्रभावित होंगे। समय की कीमत पहचानें और सही समय पर सही काम करें। आज आपके व्यवहार में धैर्य और विनम्रता रहेगी, जो आपके लिए जरूरी भी है और आपको सफलता की राह पर ले जाने में आपका यह व्‍यवहार एक बड़ी भूमिका भी निभाएगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्‍यान रखें। आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी):

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। आज का दिन आपके लिए आम दिनों जैसा ही सामान्य रहेगा। आज आप कई लोगों से मिलेंगे और किसी समारोह में शामिल होने का भी आपको अवसर मिल सकता है। यह आपके सपनों को साकार करने का सही समय है। यदि आपने बहुत समय से किसी चीज के बारे में सोच रखा है या फिर किसी काम के लिए योजना बनाई हुई है, तो आपको आज से ही उसके लिए मेहनत शुरू कर देनी चाहिए। किसी मेहमान के अचानक आगमन से चिंता और नकारात्मकता हो सकती है। यात्रा से बचें और पड़ोसियों से संबंध खराब न हों इसका ध्यान रखें।

weekly horoscope  january

कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी):

आज लिया गया समझदारी भरा फैसला आपको भविष्य में  बहुत बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। आपकी योग्यता और कार्य प्रणाली आपके कार्यों का गर्ति के साथ पूरा करेगी। लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में आपको धोखा मिल सकता है। इससे आपका मन परेशान होगा मगर ज़्यादा सोचने से बचें, क्योंकि इससे आप सामने आए अवसरों को गंवा बैठेंगे। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में किसी भी बाहरी व्‍यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।

मीन (19 फरवरी - 20 मार्च):

आज के दिन अवसरवादी बनें और उस अवसर का लाभ भी उठाएं। आपको अपनी क्षमता के अनुसार आज उचित परिणाम मिलेंगे। हो सकता है,जो सोचा न हो वहां आपको खर्च करना पड़े। अपना बजट जरूर बना लें। आप पर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप बहुत अच्‍छा महसूस नहीं करेंगे। आपको इस बात से घबराहट भी होगी कि ये जिम्‍मेदारियां आप उठा भी पाएंगे या नहीं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।