क्या सूर्यदेव को नारियल का पानी चढ़ा सकते हैं? ज्योतिष से जानें

सनातन धर्म में सूर्यदेव को सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। सूर्य देव को पृथ्वी पर जीवन का आधार भी कहते हैं। सूर्यदेव की सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा लेकर आती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो सूर्यदेव को रोजाना अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या सूर्यदेव को अर्घ्य नारियल पानी से दे सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सूर्यदेव को नारियल पानी चढ़ाने का महत्व
ज्योतिष में सूर्य को तेज, ऊर्जा, आत्मविश्वास और आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नारियल पानी शीतलता और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए जब सूर्यदेव को नारियल पानी से अर्घ्य देते हैं तो इससे कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आरोग्य का देवता भी कहा जाता है। इसलिए अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो सूर्यदेव को नारियल पानी से रोजोना अर्घ्य देने से लाभ हो सकता है। साथ ही काम में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में जरूर रखें सूर्य देव की मूर्ति, मिल सकते हैं अनगिनत फायदे
ज्योतिष शास्त्र में नारियल पानी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो नारियल पानी से सूर्य देवता को अर्घ्य दें और फिर उसी नारियल पानी को अपने मस्तक, आंखों और कंठ पर लगाएं। इससे लाभ हो सकता है और अगर आपको किसी तरह की कोई समस्याएं झेलनी पड़ रही है तो नारियल पानी का अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Sun: सूर्य का कमजोर होना लाता है घर में बीमारी, जानें इसे मजबूत करने के सरल उपाय
नारियल पानी से सूर्यदेव को अर्घ्य देने के दौरान मंत्र जाप
सूर्यदेव को नारियल पानी से अर्घ्य देने के दौरान उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकरः
- ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
- ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
- ऊं सूर्याय नमः
- ऊं भास्कराय नमः
- ऊं आदित्याय नमः
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।