Ghar Mein Shiv Puran Rakhne Se Kya Hoga: हिन्दू धर्म में ग्रंथों और पुराणों को घर में रखना शुभ माना जाता है। इसी कारण से लोग अपने घर में रामायण, भगवदगीता आदि ग्रंथ रखते हैं। इसके अलावा, कई लोग अपने घर में शिव पुराण भी रखते हैं। हालांकि शिव पुराण घर में रखना चाहिए या नहीं इस बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या घर में शिव पुराण रखना ठीक है।
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि जब भी घर में कोई ग्रंथ हम रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखना है कि या तो उस ग्रंथ एवं पुराण की रोजाना पूजा की जाए या फिर उस ग्रंथ एवं पुराण को रोजाना पढ़ा जाए।(पूजा-पाठ के नियम)
अगर आप घर में ग्रंथ या पुराण रखते हैं लेकिन न उसका पाठ करते हैं और न ही उसकी पूजा होती है तो यह गलत माना गया है। ऐसा करने से उस ग्रंथ या पुराण का अपमान होता है।
यह भी पढ़ें: क्या घर में पढ़ना चाहिए महाभारत का पाठ?
ठीक ऐसे ही अगर आप शिव पुराण घर में रखते हैं या रखना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना उसका पाठ करें। हालांकि शिव पुराण को पूजा में नहीं रखा जाता है।
मगर इसका पाठ रोजाना नियमित रूप से किया जा सकता है। अगर आप शिव पुराण घर में रखते हैं तो उसे सफेद वस्त्र में लपेट कर रखें। यूं ही कहीं भी रखा न छोड़ें।
यह भी पढ़ें: Ramcharitmanas Ka Path: घर में रोजाना करें रामचरितमानस का पाठ, दिख सकते हैं ये लाभ
यह विडियो भी देखें
शिव पुराण को मंदिर में रखें या फिर ऐसे स्थान पर रखें जहां शुद्धता का पालन किया जा सके। दूषित या गंदे स्थान पर शिव पुराण न रखें। इससे भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।
घर में शिव पुराण रखने के बाद इस नियम का पालन भी करें कि भगवान शिव की नियमित पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और आखिर में शिव पुराण का पाठ करें।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर रथ सप्तमी के दिन कैसे करें सूर्य को कुंडली में मजबूत और क्या हैं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: amazon, unsplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।