Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

शादी में आ रही है रुकावट? महाशिवरात्रि पर मंदिर से जरूर लाएं ये चीजें, जल्दी रिश्ता हो सकता है पक्का

अगर आपकी शादी में भी रुकावट आ रही है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि में कुछ खास चीजों को घर में लेकर आएं, ताकि आपकी शादी के योग भी जल्दी बने और आपके जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो।
Updated:- 2026-02-04, 18:46 IST
image

शादी-ब्याह में आने वाली देरी या अड़चनें न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय बन जाती हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण अच्छे रिश्ते भी बात बनते-बनते टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी हो रही है, तो ऐसे में आप पंडित जन्मेश द्विवेदी के बताई गई चीजों को मंदिर से जाकर प्रसाद में जरूर लाएं, ताकि आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं कम हो सके।

माता पार्वती को चढ़ाया गया सिंदूर

महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर माता पार्वती की पूजा करें। पूजा के बाद माता के चरणों या उनकी मांग से थोड़ा सा सिंदूर मांग कर ले आएं। अविवाहित कन्याएं यदि इस सिंदूर को नियमित रूप से अपने माथे पर लगाती हैं, तो विवाह के योग जल्दी बनते हैं और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

1 - 2026-02-04T130525.482

भगवान शिव का चढ़ाया हुआ बेलपत्र

मंदिर में महादेव पर चढ़ाए गए बेलपत्रों में से एक अखंडित बेलपत्र प्रसाद के रूप में घर ले आएं। इसे अपने घर के मंदिर में या अपनी अलमारी में रखें। बेलपत्र शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है, जो जीवन से नकारात्मकता को दूर कर मंगल कार्यों के मार्ग खोलता है।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन नवविवाहित जोड़े क्या कर सकते हैं सत्यनारायण कथा? जानें शुभ फल

माता पार्वती को चढ़ाई गई चूड़ियां

चूड़ियों को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को चढ़ाई गई चूड़ियां जरूर लाएं। इसे उनका आशीर्वाद समझकर पहनें, ताकि उनकी कृपा से आपकी शादी या योग जल्दी बने। आप चाहें तो खुद चढ़ाकर पंडित जी से इसे प्रसाद के रूप में ले सकती हैं। इसके लिए आप लाल या हरी रंग की चूड़ियां चढ़ा सकती हैं। इस रंग की चूड़ियां शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं।

2 - 2026-02-03T145026.943

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Belpatra Puja Niyam 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाना चाहते हैं बेलपत्र, जानें सही नियम

महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के पूर्ण मिलन का प्रतीक है। पूर्ण विश्वास और पवित्र मन से किए गए ये छोटे उपाय न केवल विवाह में आ रही देरी को दूर करते हैं, बल्कि आने वाले दांपत्य जीवन को भी सुखद और समृद्ध बनाते हैं। आप इसे महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें। साथ ही आप चाहें तो इन उपायों को करते समय मुहूर्त का ध्यान रखें, ताकि इसका प्रभाव भी आपके जीवन पर अच्छा पड़े।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/ Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।