आषाढ़ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी अपने अष्ट स्वरूपों के साथ पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इके अलावा, इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि इस दिन महर्षि वेदव्यास जी जिन्होंने वेदों का संकलन किया था और हिंदू धर्म के महान गुरुओं में से एक माने जाते हैं, उनकी जन्म तिथि पड़ती है। वहीं, अगर इस पूर्णिमा को ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखा जाए तो इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताये गए हैं जिन्हें अपनाने से आपकी घर की दरिद्रता दूर हो सकती है और आपके धन में वृद्धि हो सकती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजों के उपायों के बारे में।
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन करें शंख का उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन आप शंख का विशेष उपाय कर सकते हैं। इस पवित्र दिन पर, पूजा के समय शंख में गंगाजल या शुद्ध जल भरकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करें।
इसके बाद, इसी जल को घर के चारों ओर छिड़कें और मुख्य द्वार पर भी थोड़ा जल डालें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, धन-धान्य की वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:कब है Guru Purnima 2025? जानें गुरु पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन करें कौड़ी का उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन आप कौड़ी का एक विशेष उपाय कर सकते हैं। इस शुभ दिन पर, 11 पीली कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन रखने वाले स्थान जैसे तिजोरी या अलमारी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, घर में धन का आगमन बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह उपाय धन से संबंधित बाधाओं को दूर कर समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन करें नारियल का उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन आप नारियल का एक सरल उपाय कर सकते हैं। इस पवित्र दिन पर, एक पानी वाला नारियल लें और उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। अब इसे अपने पूजा स्थल पर रखें और भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी का ध्यान करते हुए इसकी पूजा करें। पूजा के बाद, इस नारियल को किसी बहती नदी या सरोवर में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें:क्या होती है व्यास पूजा? जानें गुरु पूर्णिमा पर इसका शुभ समय और महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन करें कमलगट्टे का उपाय
आषाढ़ पूर्णिमा 2025 के दिन आप कमलगट्टे का एक अचूक उपाय कर सकते हैं। इस शुभ अवसर पर, 11 कमलगट्टे लेकर उन्हें लाल कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और उनसे धन-समृद्धि की प्रार्थना करें। पूजा के बाद, इस पोटली को अपनी तिजोरी, गल्ले या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे आर्थिक स्थिरता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों