(Apara Ekadashi 2024) अपरा एकादशी को अचला एकादशी और ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह साल में दो बार आती है । ज्येष्ठ मास में और कार्तिक मास में। भगवान विष्णु की पूजा के लिए यह महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए किन फूलों को अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं कमल के फूल
भगवान विष्णु को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। कमल का फूल पवित्रता, सुंदरता, और ज्ञान का प्रतीक है। भगवान विष्णु को कमल के फूल चढ़ाने से पापों का नाश होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है, और मन-शांति मिलती है। भगवान विष्णु को कमल के फूल चढ़ाने के दौरान ॐ नमो नारायणाय नमो वासुदेवाय नमो जय विष्णुवे नमो भगवते विष्णुवे, ॐ विष्णु विष्णु महाविष्णु गरुडध्वज प्रभु और श्री लक्ष्मी नारायणाय नमः मंत्र का जाप करने से लाभ हो सकता है।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं गुलाब के फूल
गुलाब का फूल भगवान विष्णु बेहद पसंद है। यह प्रेम, सौंदर्य, भक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। भगवान विष्णु को गुलाब के फूल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए अपरा एकादशी के दिन इस फूल को अवश्य अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
भगवान विष्णु को चढ़ाएं चंपा के फूल
चंपा का फूल भगवान विष्णु को अर्पित करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। यह सौभाग्य, समृद्धि, ज्ञान और मोक्ष का प्रतीक है। भगवान विष्णु को चंपा के फूल अर्पित करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं गेंदे के फूल
गेंदे का फूल, जिसे सदाबहार भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में पूजा के लिए एक महत्वपूर्ण फूल माना जाता है। भगवान विष्णु को गेंदे के फूल चढ़ाने के कई लाभ हैं। ऐसा माना जाता है कि गेंदे के फूल चढ़ाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों के पापों को दूर करते हैं। गेंदे का फूल बृहस्पति ग्रह से जुड़ा होता है। इस ग्रह को शांति और समृद्धि का कारक माना जाता है। भगवान विष्णु को गेंदे के फूल चढ़ाने से बृहस्पति ग्रह की शांति होती है और इससे भक्तों को जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। गेंदे के फूल को मोक्ष का प्रतीक भी माना जाता है। भगवान विष्णु को गेंदे के फूल चढ़ाने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गेंदे के फूल भगवान विष्णु के प्रति भक्ति का प्रतीक हैं। भगवान विष्णु को गेंदे के फूल चढ़ाने से भक्तों की भक्ति में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य
भगवान विष्णु को चढ़ाएं मोगरे के फूल
मोगरा का फूल सौंदर्य, पवित्रता, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि मोगरे के फूल चढ़ाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। मोगरे का फूल चंद्र ग्रह से जुड़ा होता है। यह ग्रह मन, भावनाओं और कल्पना का कारक माना जाता है। भगवान विष्णु को मोगरे के फूल चढ़ाने से चंद्र ग्रह की शांति होती है और इससे भक्तों को मानसिक शांति, खुशी और समृद्धि प्राप्त होती है। मोगरे के फूल सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों