(Maa annapurna jayanti 2023 remedies for money and happiness) मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाती है। वहीं इस साल दिनांक 26 दिसंबर को अन्नपूर्णा मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती माता अन्नपूर्णा के रूप में धरती पर अवतरित हुई थीं। अन्नपूर्णा मां को संसार का भरण-पोषण करने वाली देवी के रूप में माना जाता है।
वहीं इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम के साथ-साथ धन-धान्य की भी प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में इस किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अन्नपूर्णा जयंती के दिन चूल्हे की पूजा विशेष रूप से करें। इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
अन्नपूर्णा जयंती के दिन चूल्हे की पूजा करने के बाद पहली रोटी गाय को खिलाएं। दूसरी रोटी कुत्ते को खिलाएं और तीसरी रोटी कौए को खिलाएं। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा आपके घर वास करेंगी और आपकी सभी मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।
अन्नपूर्णा जयंती के दिन काले तिल के लड्डू जरूर बनाएं और शनिदेव (शनिदेव मंत्र) के मंदिर जाकर उन्हें अर्पित करें। ऐसा करने से शनि दोष (शनि दोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है और उनकी कृपा भी बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें - क्या किचन में बैठकर भोजन करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय
अन्नपूर्णा जयंती के दिन अन्न का दान बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है और शुभ परिणाम भी मिलते हैं। इसलिए अन्नपूर्णा जयंती के दिन जरूरतमंदों को अन्न का दान जरूर करना चाहिए।
अन्नपूर्णा जयंती के दिन माता अन्नपूर्णा को केसर वाली खीर का भोग जरूर लगाएं और इसके बाद पूरे परिवार के साथ ग्रहण करें। इससे लाभ हो सकता है और आपको कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Astro Tips: घर की सुख समृद्धि के लिए किचन के मसालों का ऐसे करें इस्तेमाल
अन्नपूर्णा जयंती के दिन पक्षियों को एक मुट्ठी सतनजा यानी कि सात अनाज पानी में भिगोकर खिलाएं। इससे व्यक्ति को सात तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और घर की दरिद्रता भी दूर हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।